समस्त ब्लॉग/पत्रिका का संकलन यहाँ पढें-

पाठकों ने सतत अपनी टिप्पणियों में यह बात लिखी है कि आपके अनेक पत्रिका/ब्लॉग हैं, इसलिए आपका नया पाठ ढूँढने में कठिनाई होती है. उनकी परेशानी को दृष्टिगत रखते हुए इस लेखक द्वारा अपने समस्त ब्लॉग/पत्रिकाओं का एक निजी संग्रहक बनाया गया है हिंद केसरी पत्रिका. अत: नियमित पाठक चाहें तो इस ब्लॉग संग्रहक का पता नोट कर लें. यहाँ नए पाठ वाला ब्लॉग सबसे ऊपर दिखाई देगा. इसके अलावा समस्त ब्लॉग/पत्रिका यहाँ एक साथ दिखाई देंगी.
दीपक भारतदीप की हिंद केसरी पत्रिका

Monday, June 29, 2015

सिर पर ताज से-हिन्दी कविता(sir par taz se-hindi poem)

बड़े आदमी की
नीयत के काले दाग
वेशभूषा से छिप जाते हैं।

मध्य आदमी के
बनियान के दाग
कमीज से छिप जाते हैं।

गरीब आदमी के दाग
फटे वस्त्रों से
भला कहां छिप पाते हैं।

कहें दीपक बापू आम इंसानों से
पैसा पद और प्रतिष्ठा की
जंग लड़ना व्यर्थ है
चाहे सिर पर ताज से
चरित्र पर लगे दाग
चमक में छिप जाते हैं ।
------------
लेखक एवं कवि-दीपक राज कुकरेजा ‘‘भारतदीप,
ग्वालियर मध्यप्रदेश
writer and poem-Deepak Raj Kukreja ""Bharatdeep""
Gwalior, madhyapradesh
कवि, लेखक एवं संपादक-दीपक ‘भारतदीप’,ग्वालियर
poet, Editor and writer-Deepak  'Bharatdeep',Gwalior
http://deepkraj.blogspot.com
-------------------------
यह पाठ मूल रूप से इस ब्लाग‘शब्दलेख सारथी’ पर लिखा गया है। अन्य ब्लाग
1.दीपक भारतदीप की शब्द लेख पत्रिका
2.दीपक भारतदीप की अंतर्जाल पत्रिका
3.दीपक भारतदीप का चिंतन
४.शब्दयोग सारथी पत्रिका 

५.हिन्दी एक्सप्रेस पत्रिका

Wednesday, June 24, 2015

घबड़ाते हैं चालाक लोग-हिन्दी कविता(ghabadate hain chalak log-hindi poem)

इंतजार करो
आग बुझाने आयेंगे वही लोग
जिन्होंने लगाई है।

इंतजार करो
रोटी लेकर आयेंगे वही लोग
जिन्होंने भूख जगाई है।

कहें दीपक बापू लाचारी ओढ़कर
बैठने का सहारा इंतजार है,
बेबस का वादा यार है,
कमजोर के उठ खड़े होने से
घबड़ाते हैं वह चालाक लोग
जिन्होंने ज़माने की तरक्की
अपने घर लगाई है।
----------------------------
लेखक एवं कवि-दीपक राज कुकरेजा ‘‘भारतदीप,
ग्वालियर मध्यप्रदेश
writer and poem-Deepak Raj Kukreja ""Bharatdeep""
Gwalior, madhyapradesh
कवि, लेखक एवं संपादक-दीपक ‘भारतदीप’,ग्वालियर
poet, Editor and writer-Deepak  'Bharatdeep',Gwalior
http://deepkraj.blogspot.com
-------------------------
यह पाठ मूल रूप से इस ब्लाग‘शब्दलेख सारथी’ पर लिखा गया है। अन्य ब्लाग
1.दीपक भारतदीप की शब्द लेख पत्रिका
2.दीपक भारतदीप की अंतर्जाल पत्रिका
3.दीपक भारतदीप का चिंतन
४.शब्दयोग सारथी पत्रिका 

५.हिन्दी एक्सप्रेस पत्रिका

Friday, June 19, 2015

योग साधना का औषधि जैसे महत्व का प्रचार संकीर्णता का परिचायक-21 जून अंतर्राष्टीय योग दिवस विश्व योग दिवस पर विशेष हिन्दी चिंत्तन लेख


                             21 जून 2015 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हमारे देश में प्रचार का दौर चल रहा है वह बहुत जोरों पर है।  जहां पूरे विश्व में योग दिवस की तैयारियां चल रही हैं वहीं भारत में कहीं उबाऊ तो कहीं रुचिकर बहस भी जारी है।  जहां योग समर्थक हल्के तथा नारेयुक्त तर्कों से प्रचार पाने के मोह में प्रचाररत हैं तो अनेक लोग उनका विरोध करते हुए अनेक आजीबोगरीब तर्क भी दे रहे हैं। योग के विरोधी अनेक  ऐसे योग समर्थकों की चर्चा करते हैं जो मूलतः भारतीय चिकित्सा पद्धतियों के समर्थक होते हुए भी अंततः अस्वस्थ होने पर अंग्रेजी चिकित्सा पद्धति की शरण में गये हैं। इनमेें तो एक विश्व प्रसिद्ध योग शिक्षक भी हैं जो भूख हड़ताल के बाद कमजोर होने पर अंग्रेजी पद्धति वाले चिकित्सालय में भर्ती हुए-हमारा मानना है कि वह योगी होते हुए भी असहज योग की राह चलने के कारण उन्हें इस दशा का सामना करना पड़ा तो क्षणिक तनाव की वजह से उन्होंने अपनाया था।
                              बहरहाल योग के साथ चिकित्सा पद्धति की चर्चा करना ही  हमें व्यर्थ लगता है पर एक योग तथा ज्ञान साधक होने के कारण हम इस प्रयास में है कि 21 जून तक हम अपने अनुभव बांटते रहें इसलिये प्रतिदिन योग चर्चा करते हैं। हमारा अनुभव कहता है कि योगासन के समय बीमारियों की चर्चा करना एकदम बेकार है।   यह अलग बात है कि कुछ पेशेवर येागाचार्य चिकित्सक की तरह भी अपनी भूमिका निभा रहे हैं। अनेक बार तो स्थिति यह दिखती है कि बीमारियों के दूर करने वाले विशेष योग शिविर आयोजित किये जाते हैं।  हमारा मानना है कि ऐसे अवसरों पर साधक के दिमाग में अपनी बीमारी की बात रहती है जो उसे योग के निष्काम भाव से दूर कर देती है। दूसरी बात यह कि चाहे भले ही कोई भारतीय अध्यात्मिक दर्शन का प्रचारक होने का दावा करते हुए भारतीय योग तथा चिकित्सा पद्धति का समर्थन करे पर उसे अपनी प्रतिबद्धता दिखाने के लिये उससे संबंध प्रतिदिन रखना चाहिये।  जो प्रतिदिन योग साधना करेगा वह अस्वस्थ होने पर अंग्रेजी पद्धति और आयूर्वेद की बात तो छोड़िये घरेलू इलाज से भी ठीक हो जायेगा-ऐसा हमारा मत है।  जो इतना अस्वस्थ हो जाता है कि उसे अंग्र्रेजी पद्धति की शरण में जाना पड़े तो मान लेना चाहिये कि वह प्रतिदिन योगाभ्यास नहीं करता या फिर ज्ञान की राह से भटक कर उसने अपने अभ्यास में कमी ला दी है।
                              जिन लोगों को योग से विरोध है वह इसे न करें-हमें उनसे कोई गिला नहीं है।  वह ऐसे योग समर्थकों की सूची भी जारी करें जो भारतीय अध्यात्मिक दर्शन का दावा करने के बाद भी अंग्रेजी संस्कृति, शिक्षा, संस्कार तथा चिकित्सा पद्धति की शरण में चले जाते हैं-इस पर भी कोई आपत्ति नहीं है। हमारा कहना है कि योग तो जीवन जीने की कला है। करो तो जानो।
----------------
लेखक एवं कवि-दीपक राज कुकरेजा ‘‘भारतदीप,
ग्वालियर मध्यप्रदेश
writer and poem-Deepak Raj Kukreja ""Bharatdeep""
Gwalior, madhyapradesh
कवि, लेखक एवं संपादक-दीपक ‘भारतदीप’,ग्वालियर
poet, Editor and writer-Deepak  'Bharatdeep',Gwalior
http://deepkraj.blogspot.com
-------------------------
यह पाठ मूल रूप से इस ब्लाग‘शब्दलेख सारथी’ पर लिखा गया है। अन्य ब्लाग
1.दीपक भारतदीप की शब्द लेख पत्रिका
2.दीपक भारतदीप की अंतर्जाल पत्रिका
3.दीपक भारतदीप का चिंतन
४.शब्दयोग सारथी पत्रिका 

५.हिन्दी एक्सप्रेस पत्रिका

Saturday, June 13, 2015

गम खुशी और कूड़ा-हिन्दी हास्य कविता(gum kuda aur khushi-hindi comedy poem)

पंगेबाज ने हमसे पूछा
दीपक बापू क्या मैं तुमसे मजाक
कर सकता हूं

हमारे हां कहते ही
घर के बाहर झाड़ू
लगाना शुरु कर दिया
और कहने लगा
मै अपना गम और खुशी
बांटने के लिये
दोस्त केवल कूड़े को ही
बना सकता हूं।
-------------
लेखक एवं कवि-दीपक राज कुकरेजा ‘‘भारतदीप,
ग्वालियर मध्यप्रदेश
writer and poem-Deepak Raj Kukreja ""Bharatdeep""
Gwalior, madhyapradesh
कवि, लेखक एवं संपादक-दीपक ‘भारतदीप’,ग्वालियर
poet, Editor and writer-Deepak  'Bharatdeep',Gwalior
http://deepkraj.blogspot.com
-------------------------
यह पाठ मूल रूप से इस ब्लाग‘शब्दलेख सारथी’ पर लिखा गया है। अन्य ब्लाग
1.दीपक भारतदीप की शब्द लेख पत्रिका
2.दीपक भारतदीप की अंतर्जाल पत्रिका
3.दीपक भारतदीप का चिंतन
४.शब्दयोग सारथी पत्रिका 

५.हिन्दी एक्सप्रेस पत्रिका

Tuesday, June 9, 2015

भलाई का फूल-हिन्दी कविता(BHALAI KA FOOL-HINDI POEM)

आदर्श व्यक्तित्व की
तलाश में भटकते हैं
पर कोई मिलता नहीं।

बड़े बड़े नाम सुनते हैं
बड़े जाल वह बुनते हैं
पास जाकर देखते
मतलब के बिना कोई हिलता नहीं है।

कहें दीपक बापू सफेद कागज पर
काले अक्षरों में धवल छवि का प्रचार
रंगीन पर्दे पर प्रसिद्धि का व्यापार
बना देता है किसी को भी देवता
जिनकी छांव में भलाई का फूल
कभी खिलता नहीं है।
------------------
लेखक एवं कवि-दीपक राज कुकरेजा ‘‘भारतदीप,
ग्वालियर मध्यप्रदेश
writer and poem-Deepak Raj Kukreja ""Bharatdeep""
Gwalior, madhyapradesh
कवि, लेखक एवं संपादक-दीपक ‘भारतदीप’,ग्वालियर
poet, Editor and writer-Deepak  'Bharatdeep',Gwalior
http://deepkraj.blogspot.com
-------------------------
यह पाठ मूल रूप से इस ब्लाग‘शब्दलेख सारथी’ पर लिखा गया है। अन्य ब्लाग
1.दीपक भारतदीप की शब्द लेख पत्रिका
2.दीपक भारतदीप की अंतर्जाल पत्रिका
3.दीपक भारतदीप का चिंतन
४.शब्दयोग सारथी पत्रिका 

५.हिन्दी एक्सप्रेस पत्रिका

Thursday, June 4, 2015

संकट के बादल-हिन्दी कविता(sankat ke badal-hindi poem)


उनकी रस भरी बातें
सुनकर खुश हुए
मगर हाथ में उन्होंने
सूखा कागज ही थमाया।

अपनी भड़ास से
हमारे कान किये घायल
बोरियत से जो संपर्क पाया।

कहें दीपक बापू दुनियां पर
काबिज है वह लोग
गुड़ नहीं देते कभी
गुड़ जैसी बात जरूर करते
उनकी अदाओं पर लोग मरते
इसलिये जब बरसते संकट के बादल
मदद की मिलती नहीं छाया।
---------------
लेखक एवं कवि-दीपक राज कुकरेजा ‘‘भारतदीप,
ग्वालियर मध्यप्रदेश
writer and poem-Deepak Raj Kukreja ""Bharatdeep""
Gwalior, madhyapradesh
कवि, लेखक एवं संपादक-दीपक ‘भारतदीप’,ग्वालियर
poet, Editor and writer-Deepak  'Bharatdeep',Gwalior
http://deepkraj.blogspot.com
-------------------------
यह पाठ मूल रूप से इस ब्लाग‘शब्दलेख सारथी’ पर लिखा गया है। अन्य ब्लाग
1.दीपक भारतदीप की शब्द लेख पत्रिका
2.दीपक भारतदीप की अंतर्जाल पत्रिका
3.दीपक भारतदीप का चिंतन
४.शब्दयोग सारथी पत्रिका 

५.हिन्दी एक्सप्रेस पत्रिका

Saturday, May 30, 2015

कमीशन की आग-हिन्दी क्षणिकायें(fire of commision-hindi poem)

कागज पर नक़्शे में  था
पर तालाब बनाया नहीं,
कमीशन की आग में
जल गया प्यास बुझाने का सपना
इसलिये हिसाब का
कागज  बनाया नहीं।
------------

कमीशन के आग में
सड़कें जल रहीं हैं
इसलिये ही गर्मी में पिघल रही हैं।
-------

यकीन करो
सभी के सपने
कभी तो पूरे हो जायेंगे,
कमीशन की आग में
चावल के दाने पककर
तारों की तरह
आखों को बहलायेंगे।
--------------------------
लेखक एवं कवि-दीपक राज कुकरेजा ‘‘भारतदीप,
ग्वालियर मध्यप्रदेश
writer and poem-Deepak Raj Kukreja ""Bharatdeep""
Gwalior, madhyapradesh
कवि, लेखक एवं संपादक-दीपक ‘भारतदीप’,ग्वालियर
poet, Editor and writer-Deepak  'Bharatdeep',Gwalior
http://deepkraj.blogspot.com
-------------------------
यह पाठ मूल रूप से इस ब्लाग‘शब्दलेख सारथी’ पर लिखा गया है। अन्य ब्लाग
1.दीपक भारतदीप की शब्द लेख पत्रिका
2.दीपक भारतदीप की अंतर्जाल पत्रिका
3.दीपक भारतदीप का चिंतन
४.शब्दयोग सारथी पत्रिका 

५.हिन्दी एक्सप्रेस पत्रिका

Sunday, May 24, 2015

देसी सोच में विदेशी तड़का-हिन्दी कविता(disi soch mein videshi tadka-hindi poem)

वातानुकूलित कक्ष में
टेबलों पर माईक के सामने
कुछ सूरते सजी हैं।

शौचालयों और शिवालयों के
महत्व पर चर्चा होगी
सभी के दिमाग में
तर्कों की घंटियां बजी हैं।

कहें दीपक बापू देसी सोच में
लगेगा विदेशी तड़का
पेशेवर दिमागों ने लिया
समाज बदलने का ठेका
जिन्होंने अभी तक
विदेशी विकास की तस्वीर भजी हैं।
-----------------------------
लेखक एवं कवि-दीपक राज कुकरेजा ‘‘भारतदीप,
ग्वालियर मध्यप्रदेश
writer and poem-Deepak Raj Kukreja ""Bharatdeep""
Gwalior, madhyapradesh
कवि, लेखक एवं संपादक-दीपक ‘भारतदीप’,ग्वालियर
poet, Editor and writer-Deepak  'Bharatdeep',Gwalior
http://deepkraj.blogspot.com
-------------------------
यह पाठ मूल रूप से इस ब्लाग‘शब्दलेख सारथी’ पर लिखा गया है। अन्य ब्लाग
1.दीपक भारतदीप की शब्द लेख पत्रिका
2.दीपक भारतदीप की अंतर्जाल पत्रिका
3.दीपक भारतदीप का चिंतन
४.शब्दयोग सारथी पत्रिका 

५.हिन्दी एक्सप्रेस पत्रिका

Sunday, May 17, 2015

दौलतमंद का हिसाब-हिन्दी कविता(daulatmand ka hisab-hindi poem)

आकाश में उड़ते हुए
सभी को धरती
हरी दिखाई देती है।

वातानुकूलित कक्षों में
हिसाब करने वालों को
सभी की तिजोरी
भरी दिखाई देती है।

कहें दीपक बापू सवारी करते
जो दौलत और शौहरत के रथ से
सड़क पर विचरते हर राहगीर के
बागी होने की सोच में
उनकी नीयत
डरी दिखाई देती है।
लेखक एवं कवि-दीपक राज कुकरेजा ‘‘भारतदीप,
ग्वालियर मध्यप्रदेश
writer and poem-Deepak Raj Kukreja ""Bharatdeep""
Gwalior, madhyapradesh
कवि, लेखक एवं संपादक-दीपक ‘भारतदीप’,ग्वालियर
poet, Editor and writer-Deepak  'Bharatdeep',Gwalior
http://deepkraj.blogspot.com
-------------------------
यह पाठ मूल रूप से इस ब्लाग‘शब्दलेख सारथी’ पर लिखा गया है। अन्य ब्लाग
1.दीपक भारतदीप की शब्द लेख पत्रिका
2.दीपक भारतदीप की अंतर्जाल पत्रिका
3.दीपक भारतदीप का चिंतन
४.शब्दयोग सारथी पत्रिका 

५.हिन्दी एक्सप्रेस पत्रिका

Sunday, May 10, 2015

राजमार्ग पर कौन त्यागी होता-हिन्दी कविता(rajmarg par kaun tyagi hot-hindi poem)


राजपद पर विराजे इंसान
अपनी प्रतिष्ठा के मद में
बह जाते हैं।

सवालों के जवाब में
विनम्र शब्द भी चेतावनी की
भाषा में कह जाते हैं।

कहें दीपक बापू अहंकार
पेशेवर सन्यासियों में भी होता है,
राजमार्ग पर विचरता
भला कौन त्यागी होता,
आम इंसान से प्यार दिखाओ
या जतलाओ गुस्सा
सब सह जाते हैं।
------------
लेखक एवं कवि-दीपक राज कुकरेजा ‘‘भारतदीप,
ग्वालियर मध्यप्रदेश
writer and poem-Deepak Raj Kukreja ""Bharatdeep""
Gwalior, madhyapradesh
कवि, लेखक एवं संपादक-दीपक ‘भारतदीप’,ग्वालियर
poet, Editor and writer-Deepak  'Bharatdeep',Gwalior
http://deepkraj.blogspot.com
-------------------------
यह पाठ मूल रूप से इस ब्लाग‘शब्दलेख सारथी’ पर लिखा गया है। अन्य ब्लाग
1.दीपक भारतदीप की शब्द लेख पत्रिका
2.दीपक भारतदीप की अंतर्जाल पत्रिका
3.दीपक भारतदीप का चिंतन
४.शब्दयोग सारथी पत्रिका 

५.हिन्दी एक्सप्रेस पत्रिका

Monday, May 4, 2015

सिक्कों की खनक गरीब का दर्द-हिन्दी कविता(sikkon ki khanak garib ka dard-hindi poem)


चालाकियों से कामयाब लोग
अक्ल से भी अमीर
कहलाते हैं।

नहीं जानते कोई तरीका
सिक्कों की खनक से ही
वह अपना दिल
बहलाते हैं।

कहें दीपक बापू ताजमहल से
अधिक भव्य महल बन गये हैं,
अमीर शाह की तरह तन गये हैं,
नहीं निकालते जेब से
एक भी सिक्का
खाली बातों से गरीब का दर्द
सहलाते हैं।
--------------
लेखक एवं कवि-दीपक राज कुकरेजा ‘‘भारतदीप,
ग्वालियर मध्यप्रदेश
writer and poem-Deepak Raj Kukreja ""Bharatdeep""
Gwalior, madhyapradesh
कवि, लेखक एवं संपादक-दीपक ‘भारतदीप’,ग्वालियर
poet, Editor and writer-Deepak  'Bharatdeep',Gwalior
http://deepkraj.blogspot.com
-------------------------
यह पाठ मूल रूप से इस ब्लाग‘शब्दलेख सारथी’ पर लिखा गया है। अन्य ब्लाग
1.दीपक भारतदीप की शब्द लेख पत्रिका
2.दीपक भारतदीप की अंतर्जाल पत्रिका
3.दीपक भारतदीप का चिंतन
४.शब्दयोग सारथी पत्रिका 

५.हिन्दी एक्सप्रेस पत्रिका

Tuesday, April 28, 2015

दिल भी बदल देता चाल-हिन्दी कविता(dil bhi badal deta chal-hindi poem)


बदलते मौसम के साथ
इंसान का दिल भी
चाल बदल देता है।

शब्द के भाव से
संगीतज्ञ अपने यंत्र से
ताल बदल देता है।

कहें दीपक बापू घूमती धरती
कोई नहीं रहता स्थिर खड़ा,
अपने प्राण से नहीं कुछ दूसरा बड़ा,
सौदागर हैं हर कोईं
जरूरत से जज़्बातों का
माल बदल देता है।
--------- 
लेखक एवं कवि-दीपक राज कुकरेजा ‘‘भारतदीप,
ग्वालियर मध्यप्रदेश
writer and poem-Deepak Raj Kukreja ""Bharatdeep""
Gwalior, madhyapradesh
कवि, लेखक एवं संपादक-दीपक ‘भारतदीप’,ग्वालियर
poet, Editor and writer-Deepak  'Bharatdeep',Gwalior
http://deepkraj.blogspot.com
-------------------------
यह पाठ मूल रूप से इस ब्लाग‘शब्दलेख सारथी’ पर लिखा गया है। अन्य ब्लाग
1.दीपक भारतदीप की शब्द लेख पत्रिका
2.दीपक भारतदीप की अंतर्जाल पत्रिका
3.दीपक भारतदीप का चिंतन
४.शब्दयोग सारथी पत्रिका 

५.हिन्दी एक्सप्रेस पत्रिका

Tuesday, April 21, 2015

इश्क को बदनाम कर दिया-हिन्दी व्यंग्य कविता(ishq ko badnam kar diya-hindi satire poem)


कहीं आशिकों ने अपने लफ्जों
 कहीं माशुकाओं ने अदाओं से
इश्क को बदनाम कर दिया।

पीरों ने सर्वशक्तिमान से
करने को कहा था
उन्होंने अपने सनम का
नाम कर दिया।

कहें दीपक बापू जिंदगी के रिश्ते
कागज पर फैली स्याही में
नहाते है।
फीकी पड़ जाती चमक
जब जरूरतों में जज़्बात बहाते हैं,
दिमाग में लालच की लगी आग
कसूर दिल के
नाम कर दिया।

-------------
लेखक एवं कवि-दीपक राज कुकरेजा ‘‘भारतदीप,
ग्वालियर मध्यप्रदेश
writer and poem-Deepak Raj Kukreja ""Bharatdeep""
Gwalior, madhyapradesh
कवि, लेखक एवं संपादक-दीपक ‘भारतदीप’,ग्वालियर
poet, Editor and writer-Deepak  'Bharatdeep',Gwalior
http://deepkraj.blogspot.com
-------------------------
यह पाठ मूल रूप से इस ब्लाग‘शब्दलेख सारथी’ पर लिखा गया है। अन्य ब्लाग
1.दीपक भारतदीप की शब्द लेख पत्रिका
2.दीपक भारतदीप की अंतर्जाल पत्रिका
3.दीपक भारतदीप का चिंतन
४.शब्दयोग सारथी पत्रिका 

५.हिन्दी एक्सप्रेस पत्रिका

Tuesday, April 7, 2015

विज्ञापन युग में-हिन्दी कविता(vigyapan yug mein-hindi kavita)


सौदागरों के लिये
इंसान कभी ग्राहक
कभी सामान होते हैं।

सुख का बोझ डालते
पैसा लेकर दिमाग पर
लोग भी उसे ढोते हैं।

कहें दीपक बापू विज्ञापन युग में
दौलत का भाव बढ़ा है,
जिसकी जेब भारी
उसके दिमाग पर
घमंड भी चढ़ा है,
कातिलों के लिये
बेबस का खून पानी है
जिसमें वह अपने
हथियार ही धोते हैं।
-----------------
लेखक एवं कवि-दीपक राज कुकरेजा ‘‘भारतदीप,
ग्वालियर मध्यप्रदेश
writer and poem-Deepak Raj Kukreja ""Bharatdeep""
Gwalior, madhyapradesh
कवि, लेखक एवं संपादक-दीपक ‘भारतदीप’,ग्वालियर
poet, Editor and writer-Deepak  'Bharatdeep',Gwalior
http://deepkraj.blogspot.com
-------------------------
यह पाठ मूल रूप से इस ब्लाग‘शब्दलेख सारथी’ पर लिखा गया है। अन्य ब्लाग
1.दीपक भारतदीप की शब्द लेख पत्रिका
2.दीपक भारतदीप की अंतर्जाल पत्रिका
3.दीपक भारतदीप का चिंतन
४.शब्दयोग सारथी पत्रिका 

५.हिन्दी एक्सप्रेस पत्रिका

Friday, April 3, 2015

ईरान और सऊदी अरब के बीच यमन में संघर्ष के मायने-हिन्दी लेख(war in yaman between iran and saudi arabiya-hindi thoughta article)


यमन में शिया और सुन्नियों के बीच संघर्ष की स्थिति में ईरान और सऊदी अरब दोनों ही कूद पड़े हैं। आम तौर से ईरान और सऊदी अरब को एक ही धर्म का माना जाता है। दोनों ही कहीं न कहीं प्रत्यक्ष रूप से अपने धर्म के आतंकवादियों के संरक्षक हैं।  अभी तक इनके धर्म में छोटे आंतरिक हिंसक संघर्ष चलते रहते थे पर पहली बार इतना बड़ा युद्ध यमन में सामने आया।  सऊदी अरब सुन्नियों का प्रभाव यमन में देखना चाहता है और ईरान शिया विद्रोहियों के साथ है। यमन से भारतीय नागरिका निकालने की कार्यवाही चल रही है पर हमारे देश के  संदर्भ में वहीं तक सीमित रहना ठीक नहीं है। खासतौर से भारतीय अध्यात्मिक तथा धार्मिक विद्वानों पर पश्चिमी धार्मिक विचाराधाराओं पर दृष्टिपात करना ही चाहिये।
हमारे यहां कभी धार्मिक संघर्ष नहीं हुए। शैव्य तथा वैष्णवों के बीच वाद विवाद की बात इतिहास में है पर इतनी बड़ी नहीं है कि हम भारतीय धार्मिक विचाराधारा को ही गलत समझें। फिर हमारे यहां सनातन धर्म के प्रवाह के चलते ही जैन, बौद्ध तथा सिख धर्म सहजता से प्रकट हुए।  इसके विपरीत पश्चिम की दोनों विचाराधाराओं के समाज आपस में ही जूझते रहे हैं।  धार्मिक आधार पर हिंसा की प्रवृत्ति हमारे यहां पाश्चात्य प्रभाव से ही आयी।  पश्चिमी और मध्य एशिया में धार्मिक आधार पर हिंसक संघर्ष हुए हैं और इतिहास इसका गवाह है। वहां धर्म को राज्य विस्तार का आधार तत्व माना जाता  है और सऊदी अरब कहीं न कहीं प्रारंभ से ही इसका प्रयोक्ता रहा है।  हमारे यहां अध्यात्म की दृष्टि से सर्वशक्तिमान की पूजा का कोई भी तरीका मान्य है पर जहां कर्मकांड तथा अंधमान्यताओं  की बात आती है तो कहना ही पड़ता है कि वह साम्राज्यवाद की प्रवाहक है। खान पान, रहन सहन, पहनावे तथा चलने के तरीके जब धर्म का हिस्सा बनाकर पेश किये जायें तो अनेक संशय होते ही हैं।  कहीं कोई पहनावा या खानपान ठीक तो दूसरी जगह अनावश्यक हो सकता है।  मनुष्य की आध्यात्मिक स्थिति नहीं बदलती पर भौतिक स्थिति में बाह्य प्रभाव आता है और स्थितियों के अनुसार उसे बदलना चाहिये।  हमने देखा कि हमारे धर्म से जुड़े रहन सहन, भाषा, पहनावा, खान पान तथा आचार विचार धरती के कारण स्वाभाविक रूप से दिखते हैं।  हमारे यहां धर्म का आशय अध्यात्मिक पूजा से है जबकि पश्चिम से आये कथित धार्मिक प्रचारकों ने भाषा, नाम, रहन सहन, पहनावे तथा खान पान से भी उसे जोड़कर यहां अपने धर्मों का प्रचार कर राजनीतिक साम्राज्य का ही विस्तार किया।  अगर किसी को पूजा पद्धति में बदलाव करना हो तो ठीक पर उन्होंने तो रहन सहन, भाषा तथा पहनावे में परिवर्तन का काम किया।  यहां के लोगों से अलग दिखकर अपने देश के लोगों जैसा दिखाने का काम किया।
देखा जाये तो यमन, इराक, सीरिया, लीबिया, फिलीस्तीन तथा आसपास चल रहे अन्य देशों में तनाव में वहां उत्पन्न धार्मिक विचाराधाराओं की ही छाप दिख रही है। अमेरिका तथा यूरोपीय राष्ट्र जिस धर्म को मानते हैं वह भी पश्चिम एशिया से बाहर आया है।  मध्य एशिया में ही दूसरे धर्म का जन्म हुआ। दोनों के बीच भारी संघर्ष हुए है। फिर दूसरे धर्म में भी तीन अंतर्धारायें हैं जिनके बीच संघर्ष होता रहता है। वहां कथित धर्मनिरर्पेक्ष सिद्धांतों की दुहाई देने का कोई अर्थ नहीं है। ईरान ने सबसे पहले सलमान रुशदी के विरुद्ध फतवा देकर धार्मिक आतंकवाद की शुंरुआत की  थी अब वह अपने ही सहधर्मी राष्ट्रों से उलझ रहा है। भारत के अध्यात्मिक विद्वानों के पास यही वह अवसर है ऐसे सवाल उठा सकते हैं जिससे विदेशी विचाराधाराओं के समर्थक स्वयं को असहज अनुभव करें।
          इससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण बात यह है कि एक बार कोई धार्मिक राष्ट्र अस्थिर हुआ तो वह तबाही की राह चला। इराक, सीरिया, लीबिया, फिलीस्तीन और लेबनान इसका प्रमाण है। तुर्की अभी तक अपनी सहिष्णुता के कारण बचा है। हालांकि  दो मुख्य राष्ट्र सऊदी अरब और ईरान बचे हैं पर अपने हीं अंदर चल रहे तनावों में उलझे हैं। उनसे मुंह छिपाने के लिये दोनों ही बाहर धार्मिक साम्राज्य विस्तार कर अपनी जनता को भरमाये हुए है। फिलहाल दोनों सुरक्षित दिख रहे हैं पर जिस तरह इन्होंने अन्य देशों की आग में हाथ डाला है उसे जब तक संभाले रहे तो ठीक, वरना दोनों ही तबाही की  राह जायेंगे।
सऊदी अरब ने पाकिस्तान से यमन के लिये सेना मांगी पर उसने मना कर दिया है। पाकिस्तान ने कहा है अगर सऊदी अरब पर कोई सीधा हमला हुआ तो वह सेना भेजेगा।  इससे एक बात तो जाहिर होती है कि कहीं न कहीं अमेरिका की मदद से सऊदी अरब ने उसे खड़ा कर रखा है कि कहीं कि हिन्दू भारत या बौद्ध चीन कहीं उसके लिये खतरा न बन जाये। बहरहाल हमारा मानना है कि इन धर्म आधारित राष्ट्रों का संकट भविष्य में विकराल रूप लेगा। पड़ौस में आग लगाने के बाद कोई आराम से नहीं बैठ सकता। ईरान और सऊदी अरब के रणनीतिकारों के समझ में यह बात नहीं आ सकती है। इसके लिये उन्हें भारतीय अध्यात्मिक दर्शन का ज्ञान होना आवश्यक है पर श्रेष्ठता का अहंकार तथा धर्म के आधार पर पूरे विश्व पर नियंत्रण की कामना उनमें इतनी है कि वह मूर्तिपूजकों के विरोधी होने के कारण इसे स्वीकार नहीं कर सकते। यह अलग बात है कि यही उनकी नीयत उन्हें संकट में लाने वाली हैं।
लेखक एवं कवि-दीपक राज कुकरेजा ‘‘भारतदीप,
ग्वालियर मध्यप्रदेश
writer and poem-Deepak Raj Kukreja ""Bharatdeep""
Gwalior, madhyapradesh
कवि, लेखक एवं संपादक-दीपक ‘भारतदीप’,ग्वालियर
poet, Editor and writer-Deepak  'Bharatdeep',Gwalior
http://deepkraj.blogspot.com
-------------------------
यह पाठ मूल रूप से इस ब्लाग‘शब्दलेख सारथी’ पर लिखा गया है। अन्य ब्लाग
1.दीपक भारतदीप की शब्द लेख पत्रिका
2.दीपक भारतदीप की अंतर्जाल पत्रिका
3.दीपक भारतदीप का चिंतन
४.शब्दयोग सारथी पत्रिका 

५.हिन्दी एक्सप्रेस पत्रिका

Sunday, March 29, 2015

पाखंडी दाम पाते हैं-हिन्दी कविता(pakhandi dam paate hain-hindi poem)


रक्षा के लिये बने हथियार
कत्ल करने के ही
काम आते हैं।

उगाते हैं कई लोग उद्यान में
पेड़ पौद्ये माली बनकर
मगर अखबार में कातिलों के ही
नाम आते हैं।

कहें दीपक बापू योगी बनकर
 जो धरा पर आनंद की
बहाते अनवरत धारा
 प्रचार से परे
चिंत्तन पर देते ध्यान सारा,
समाज सेवक की उपाधि
लगाकर दान के पैसे से
विज्ञापन कर पाखंडी ही
दाम पाते हैं।

--------------
लेखक एवं कवि-दीपक राज कुकरेजा ‘‘भारतदीप,
ग्वालियर मध्यप्रदेश
writer and poem-Deepak Raj Kukreja ""Bharatdeep""
Gwalior, madhyapradesh
कवि, लेखक एवं संपादक-दीपक ‘भारतदीप’,ग्वालियर
poet, Editor and writer-Deepak  'Bharatdeep',Gwalior
http://deepkraj.blogspot.com
-------------------------
यह पाठ मूल रूप से इस ब्लाग‘शब्दलेख सारथी’ पर लिखा गया है। अन्य ब्लाग
1.दीपक भारतदीप की शब्द लेख पत्रिका
2.दीपक भारतदीप की अंतर्जाल पत्रिका
3.दीपक भारतदीप का चिंतन
४.शब्दयोग सारथी पत्रिका 

५.हिन्दी एक्सप्रेस पत्रिका

Monday, March 23, 2015

बेबस राजा नकली वज़ीर-हिन्दी कविता(bebas raja nakli vazir-hindi poem)



कामना कभी भी
छोड़ती नहीं साथ
वासना के घेरे में भी
कुछ नहीं आया हाथ।


मुकरने की कला में माहिर
भीड़ में रहते लगाकर जो मुखौटे
करते वही सच की बात।

कहें दीपक बापू बिसात पर
जिंदगी लगाते हैं खिलाड़ी
बेबस राजा और नकली वजीर
पांखड की शह
तय है हर हाल में मात।
----------------------

लेखक एवं कवि-दीपक राज कुकरेजा ‘‘भारतदीप,
ग्वालियर मध्यप्रदेश
writer and poem-Deepak Raj Kukreja ""Bharatdeep""
Gwalior, madhyapradesh
कवि, लेखक एवं संपादक-दीपक ‘भारतदीप’,ग्वालियर
poet, Editor and writer-Deepak  'Bharatdeep',Gwalior
http://deepkraj.blogspot.com
-------------------------
यह पाठ मूल रूप से इस ब्लाग‘शब्दलेख सारथी’ पर लिखा गया है। अन्य ब्लाग
1.दीपक भारतदीप की शब्द लेख पत्रिका
2.दीपक भारतदीप की अंतर्जाल पत्रिका
3.दीपक भारतदीप का चिंतन
४.शब्दयोग सारथी पत्रिका 

५.हिन्दी एक्सप्रेस पत्रिका

Monday, March 16, 2015

अपनी छवि के लिए-हिन्दी कविता(apni chhavi ke liye-hindi poem)



मन में भय है जिनके

पहरेदारों से घिरे हैं

वही ज़माने में

अपनी छवि

वीर जैसी दिखाते हैं।





आम आदमी लगता है

जिनको मजाक से

बहलाने का सामान

गंभीर जैसी छवि दिखाते हैं।



कहें दीपक बापू ज्ञान से

जिनका नाता नहीं

किताबों पंक्तियां रट लेते

उन पर चलना आता नहीं

आक्रामक होते

अपने मतलब के लिये

धीर जैसी छवि दिखाते हैं।
---------------

लेखक एवं कवि-दीपक राज कुकरेजा ‘‘भारतदीप,
ग्वालियर मध्यप्रदेश
writer and poem-Deepak Raj Kukreja ""Bharatdeep""
Gwalior, madhyapradesh
कवि, लेखक एवं संपादक-दीपक ‘भारतदीप’,ग्वालियर
poet, Editor and writer-Deepak  'Bharatdeep',Gwalior
http://deepkraj.blogspot.com
-------------------------
यह पाठ मूल रूप से इस ब्लाग‘शब्दलेख सारथी’ पर लिखा गया है। अन्य ब्लाग
1.दीपक भारतदीप की शब्द लेख पत्रिका
2.दीपक भारतदीप की अंतर्जाल पत्रिका
3.दीपक भारतदीप का चिंतन
४.शब्दयोग सारथी पत्रिका 

५.हिन्दी एक्सप्रेस पत्रिका

यह रचनाएँ जरूर पढ़ें

Related Posts with Thumbnails

हिंदी मित्र पत्रिका

यह ब्लाग/पत्रिका हिंदी मित्र पत्रिका अनेक ब्लाग का संकलक/संग्रहक है। जिन पाठकों को एक साथ अनेक विषयों पर पढ़ने की इच्छा है, वह यहां क्लिक करें। इसके अलावा जिन मित्रों को अपने ब्लाग यहां दिखाने हैं वह अपने ब्लाग यहां जोड़ सकते हैं। लेखक संपादक दीपक भारतदीप, ग्वालियर

यह रचनाएँ जरूर पढ़ें

Related Posts with Thumbnails

विशिष्ट पत्रिकाएँ