समस्त ब्लॉग/पत्रिका का संकलन यहाँ पढें-

पाठकों ने सतत अपनी टिप्पणियों में यह बात लिखी है कि आपके अनेक पत्रिका/ब्लॉग हैं, इसलिए आपका नया पाठ ढूँढने में कठिनाई होती है. उनकी परेशानी को दृष्टिगत रखते हुए इस लेखक द्वारा अपने समस्त ब्लॉग/पत्रिकाओं का एक निजी संग्रहक बनाया गया है हिंद केसरी पत्रिका. अत: नियमित पाठक चाहें तो इस ब्लॉग संग्रहक का पता नोट कर लें. यहाँ नए पाठ वाला ब्लॉग सबसे ऊपर दिखाई देगा. इसके अलावा समस्त ब्लॉग/पत्रिका यहाँ एक साथ दिखाई देंगी.
दीपक भारतदीप की हिंद केसरी पत्रिका
Showing posts with label संदेश. Show all posts
Showing posts with label संदेश. Show all posts

Tuesday, May 17, 2011

अपने बदन उघाड़ डाले-हिन्दी व्यंग्य कविता (apane badan ughad dale-hindi vyangya kavita)

महल बनाने के लिये
उन्होंने कई घर उजाड़ डाले,
पैसा उनका भगवान है
उसकी बंदगी करते हुए
कई बंदों के घर उन्होंने उजाड़ डाले,
खौफ उनके पैसे का है
उनके खरीदे हथियारबंदों ने
दया के मंदिर ही उखाड़ डाले।

फिर भी नहीं की
अक्लमंदों ने भगवान मानकर
उनकी बंदगी
तो उन्होंने फरिश्ते का भेष उतारकर
शैतान की तरह डराने के लिये
ज़माने के सामने
अपने बदन उघाड़ डाले।
------------
संकलक लेखक  एवं संपादक-दीपक   'भारतदीप',ग्वालियर 
Editor and writer-Deepak  'Bharatdeep',Gwalior
http://deepkraj.blogspot.com
-------------------------
यह पाठ मूल रूप से इस ब्लाग‘शब्दलेख सारथी’ पर लिखा गया है। अन्य ब्लाग
1.दीपक भारतदीप की शब्द लेख पत्रिका
2.दीपक भारतदीप की अंतर्जाल पत्रिका
3.दीपक भारतदीप का चिंतन
४.शब्दयोग सारथी पत्रिका 

५.हिन्दी एक्सप्रेस पत्रिका
६.अमृत सन्देश पत्रिका

Saturday, November 20, 2010

फासले-हिन्दी शायरी (fasle-hindi shayri)

फरिश्ते दिखने की चाहत में
खास इंसानों ने आम लोगों से
फासले जितना बढ़ा दिया है,
अपने लुटने और मरने का खौफ
अपने दिमाग पर उससे ज्यादा चढ़ा लिया है।
------------
अपनी ख्वाहिशें पूरी करने के लिये
वह आसमान में उड़े जा रहे हैं,
दौलत और शौहरत के तारे तोड़कर
इस जमीन में जिन पर करनी है हुकुमत
उनसे होते दूर होकर,
अनजाने खौफ और खतरे से जुड़े जा रहे हैं।
-------------------

कवि लेखक एंव संपादक-दीपक भारतदीप,Gwalior
http://dpkraj.blogspot.com
------------------------

दीपक भारतदीप की शब्दयोग पत्रिका पर लिख गया यह पाठ मौलिक एवं अप्रकाशित है। इसके कहीं अन्य प्रकाश की अनुमति नहीं है।
अन्य ब्लाग
1.दीपक भारतदीप की शब्द पत्रिका
2.अनंत शब्दयोग
3.दीपक भारतदीप की शब्दयोग-पत्रिका
4.दीपक भारतदीप की शब्दज्ञान पत्रिका

Friday, October 15, 2010

भाषा में स्ट्रांग रहना-लघु हास्य व्यंग्य (hindi news pepar and megazine-laghu hasya vyangya(

‘पापा, यह कांफिडेंस क्या होता है।’ 14 साल के बच्चे ने अपने पास ही चाय पी रहे पिताजी से पूछा।’
उन्होंने जवाब दिया-‘बेटा, अंग्रेजी के कांफिडेंस शब्द का हिन्दी में मतलब होता है, आत्म विश्वास।’
बेटा बोला-‘ यह तो मुझे भी पता है पर हिन्दी में यह कांफिडेंस क्या होता है? आप देखो अखबार में लिखा है कि हर समय कांफिडेंस रखना चाहिये।’
पिताजी ने कहा-‘अरे, ऐसे ही लिख दिया होगा। आजकल हिन्दी में अखबार यही करने लगे हैं।
थोड़ी देर बात फिर बेटे ने पूछा-‘यह गुड लुक क्या होता है।’
पिताजी ने कहा-‘बेटा, यह भी अंग्रेजी भाषा का शब्द है जिसका मतलब है अच्छा दिखना।’
बेटा बोला-‘यह तो मुझे भी पता है पर यह हिन्दी में क्या होता है? इस अखबार में लिखा है कि हमेशा गुड लुक रहें।’
पिताजी ने कहा-‘ऐसे ही लिख दिया होगा।’
थोड़ी देर बाद फिर बेटे ने कहा-‘पापा, यह बी केअरफुल मस्ट ड्यूरिंग प्रिगनैंसी का क्या मतलब होता है।’
पिताजी ने कहा-‘बेटा आप अखबार में वही शब्द पढ़ो जो हिन्दी में समझ में आता हो, बाकी छोड़ दो।’
बेटा बोला-‘ठीक है पापा, अब मैं अखबार में वही पढ़ूंगा जो समझ में आये पर इसमें कोई भी ऐसा छपा नहीं मिल रहा है तो क्या करूं।
पिताजी ने कहा-‘तुम समाचार पढ़ो यह लेख मत पढ़ो।’
बेटा बोला-‘समाचारों में भी ऐसे ही शब्द लिखे हैं जो हिन्दी में न होने के कारण समझ में नहीं आते। मैं जब हिन्दी पढ़ता हूं तो हिन्दी याद रहती है और जब अंग्रेजी पढ़ता हूं तो वही याद रहती है।
पिताजी चुप हो गये।
थोड़ी देर बाद फिर बेटे ने पूछा-‘यह ‘सैक्सी सीन’ क्या होता है। इस अखबार एक समाचार में लिखा है कि इंटरनेट पर ‘सैक्सी सीन’ ज्यादा देखे जाते हैं।
पिताजी के समझ में कुछ नहीं आया तब वह बोले-‘बेटे, अगर अपनी हिन्दी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में एक ही जैसे ‘स्ट्रांग’ रहना चाहते हो तो हिन्दी अखबार पढ़ना छोड़ दो। यह भी बता देता हू कि स्ट्रांग अंग्रेजी का शब्द है जिसका मतलब है ‘मजबूत’।
---------------
कवि लेखक एंव संपादक-दीपक भारतदीप,Gwalior
http://dpkraj.blogspot.com
------------------------

दीपक भारतदीप की शब्दयोग पत्रिका पर लिख गया यह पाठ मौलिक एवं अप्रकाशित है। इसके कहीं अन्य प्रकाश की अनुमति नहीं है।
अन्य ब्लाग
1.दीपक भारतदीप की शब्द पत्रिका
2.अनंत शब्दयोग
3.दीपक भारतदीप की शब्दयोग-पत्रिका
4.दीपक भारतदीप की शब्दज्ञान पत्रिका
संपादकीय,हिन्दी समाचार पत्र तथा पत्रिकाऐं,हिन्दी लघु कथा,समाज,मस्त राम,hindi editorial,hindi samachar patra tathaa patrikaen,hindi laghu katha,samaj,society,mastram,hindi aur angreji bhasha,hindi in inglish,inglish in hindi,mazboot

Sunday, October 3, 2010

नये ज़माने के फरिश्ते-हिन्दी कविता (naye zamane ke farishte-hindi poem)

सबको रोटी दिलाने का वादा कर
वह शिखर पर चढ़ जाते हैं,
जब चलाना है ज़माना,
जारी रखते हैं अपना कमाना,
फिर खाली समय
खेल तमाशों में बिताते हैं,
फरिश्तों की तरह देकर बयान
अपने जश्न में ही
दुःखी लोगों को
खुशियां मनाना सिखाते हैं,
खाली पेट तरसते रहें रोटी को
फिर भी वह बादशाहों की सूची में
वह अपना नाम लिखाते हैं।
-------------



कवि लेखक एंव संपादक-दीपक भारतदीप,Gwalior
http://dpkraj.blogspot.com
------------------------

दीपक भारतदीप की शब्दयोग पत्रिका पर लिख गया यह पाठ मौलिक एवं अप्रकाशित है। इसके कहीं अन्य प्रकाश की अनुमति नहीं है।
अन्य ब्लाग
1.दीपक भारतदीप की शब्द पत्रिका
2.अनंत शब्दयोग
3.दीपक भारतदीप की शब्दयोग-पत्रिका
4.दीपक भारतदीप की शब्दज्ञान पत्रिका
शासक, शासित, जनता और सरकार, व्यंग्य कविता,भारत में लोकतंत्र,भारत में प्रजातंत्र,bharat mein prajatantra,bharat mein loktantra,bharat mein azadi,bharat men vyastha,democracy in india,janta aur sarkar,vyangya kavita,shasak,shasit,khel tamasha,zanana aur kamana

Sunday, September 19, 2010

खामोशी-हिन्दी कविता (khamoshi-hindi kavita)

इशारों में कहते हैं
तो वह समझ नहीं पाते
सीधे कहें तो चिढ़ जायेंगे,
हमारी बदज़ुबानी के बयान
सभी जगह गीत की तरह गायेंगे।
बेहतर है खामोशी ओढ़ लें
समय के पहिये ही
प्रस्तुत करेंगे उनके सामने सच के लफ्ज़
जब उनको ढोकर आयेंगे।
-------

कवि लेखक एंव संपादक-दीपक भारतदीप,Gwalior
http://dpkraj.blogspot.com
------------------------

दीपक भारतदीप की शब्दयोग पत्रिका पर लिख गया यह पाठ मौलिक एवं अप्रकाशित है। इसके कहीं अन्य प्रकाश की अनुमति नहीं है।
अन्य ब्लाग
1.दीपक भारतदीप की शब्द पत्रिका
2.अनंत शब्दयोग
3.दीपक भारतदीप की शब्दयोग-पत्रिका
4.दीपक भारतदीप की शब्दज्ञान पत्रिका

Sunday, September 12, 2010

हिन्दी में चिंदी लेखन-हिन्दी व्यंग्य (hindi men chindi lekhan-hindi vyangya)

वह नब्बे साल के अंग्रेजी लेखक हैं मगर उनको हिन्दी आती होगी इसमें संदेह है पर हिन्दी के समाचार पत्र पत्रिकाऐं उनके लेख अपने यहां छापते हैं-यकीनन ऐसा अनुवाद के द्वारा ही होता होगा। वह क्या लिखते हैं? इसका सीधा जवाब यह है कि विवादों को अधिक विवादास्पद बनाना, संवेदनाओं को अधिक उभारना और कल्पित संस्मरणों से अपने अपने आप को श्रेष्ठ साबित करना। अगर हिन्दी के सामान्य लेखक से भी उनकी तुलना की जाये तो उनका स्तर कोई अधिक ऊंचा नहीं है मगर चूंकि हमारे प्रकाशन जगत का नियम बन गया है कि वह केवल एक लेखक के रूप में किसी व्यक्ति को तभी स्वीकार करेंगे जब उसके साथ दौलत, शौहरत तथा ऊंचे पद का बिल्ला लगा होना चाहिये। यह तभी संभव है जब कोई लेखक आर्थिक, राजनीतिक, सामाजिक तथा धार्मिक शिखर पुरुषों का सानिध्य प्राप्त करे और दुर्भाग्य कि वह उनको ही मिलता है जिनको अंग्रेजी आती है और तय बात है कि देश के अनेक हिन्दी संपादक उनके प्रशंसक बन जाते हैं।
उन वृद्ध लेखक ने अपने एक लेख में भिंडरवाले और ओसामा बिन लादेन से वीर सावरकर की तुलना कर डाली। यकीनन यह चिढ़ाने वाली बात है। अगर अंग्रेजी अखबार में ही यह सब छप जाता तो कोई बात नहीं मगर उसे हिन्दी अखबार में भी जगह मिली। यह हिन्दी की महिमा है कि जब तक उसमें कोई लेखक न छपे तब तक वह अपने को पूर्ण नहीं मान सकता और जितने भी इस समय प्रतिष्ठित लेखक हैं वह अंग्रेजी के ही हैं इसलिये ही अपने अनुवाद अखबारों में छपवाते हैं। इससे प्रकाशन जगत और लेखक दोनों का काम सिद्ध होता है। अंग्रेजी का लेखक पूर्णता पाता है तो हिन्दी प्रकाशन जगत के कर्णधार भी यह सोचकर चैन की संास लेते हैं कि किसी आम हिन्दी लेखक की सहायता लिये बगैर ही हिन्दी में अपना काम चला लिया।
वह लेखक क्या लिखते हैं? उनका लिखा याद नहीं आ रहा है। चलिये उनकी शैली में कुछ अपनी शैली मिलाकर एक कल्पित संस्मरण लिख लेते हैं।
मैं ताजमहल पहुंच गया। उस समय आसमान में बादल थे पर उमस के कारण पसीना भी बहुत आ रहा था। कभी कभी ठंडी हवा चल रही थी तब थोड़ा अच्छा लगता था। बीच बीच में धूप भी निकल आती थी। ताजमहल के प्रवेश द्वार पर खड़ा होकर मैं उसे निहार रहा था। तभी वहां दो विदेशी लड़किया आयीं। बाद में पता लगा कि एक फ्रांस की तो दूसरी ब्रिटेन की है।
फ्रांसीसी  लड़की मुझे एकटक निहारते हुए देखकर बोली-‘‘आप ताजमहल को इस तरह घूर कर देख रहे हैं लगता है आप यहां पहली बार आये हैं। आप तो इसी देश के ही हैं शायद....आप इस ताजमहल के बारे में क्या सोचते हैं।’
मैं अवाक होकर उसे देख रहा था। वह बहुत सुंदर थी। उसने जींस पहन रखी थी। उसके ऊपर लंबा  पीले रंग का कुर्ता  उसके घुटनों तक लटक रहा था। मैने उससे कहा-‘‘ मैं ताजमहल देखने आज नहीं आया बल्कि एक प्रसिद्ध लेखक की किताब यहां ढूंढने आया हूं। उस किताब को अनेक शहरों में ढूंढा पर नहीं मिली। सोच रहा हूं कि यहां कोई हॉकर शायद उसे बेचता हुए मिल जाये। वह किताब मिल जाये तो उसे पढ़कर कल तसल्ली से ताज़महल देखूंगा और सोचूंगा।’
वह फ्रांसीसी  लड़की पहले तो मेरी शक्ल हैरानी से देखने लगी फिर बोली-‘पर आप तो एकटक इसे देखे जा रहे हैं और कहते हैं कि कल देखूंगा।’’
मैंने कहा-‘‘मेरी आंखें वहां जरूर हैं पर ताजमहल को नहीं  देख रहा और न सोच रहा  क्योंकि उसके लिये मुझे उस प्रसिद्ध लेखक की एक अदद किताब की तलाश है जिसमें यह दावा किया गया है कि ताजमहल किसी समय तेजोमहालय नाम का एक शिव मंदिर था।’’
उसके पास खड़ी अंग्रेज लड़की ने कहा-‘हमारा मतलब यह था कि आप इस समय ताजमहल के बारे में क्या सोच रहे हैं? वह किताब पढ़ने के बाद आप जो भी सोचें, हमारी बला से! आप किताब पढ़ने की बात बताकर अपने आपको विद्वान क्यों साबित करना चाहते हैं?’
मैंने कहा-‘नहीं, बिना किताब पढ़े हम आधुनिक हिन्दी लोगों की सोच नहीं चलती। मैं आपसे क्षमाप्रार्थी हूं, बस मुझे वह किताब मिल जाये तो....अपना विचार आपको बता दूंगा।’
अंग्रेज लड़की ने कहा-‘कमाल है! एक तो हम यहां ताज़महल देख रहे है दूसरा आपको! जो किताब पढ़े बिना अपनी सोच बताने को तैयार नहीं है।’
मैंने कहा-‘क्या करें? आपके देश की डेढ़ सौ साल की गुलामी हमारी सोचने की ताकत को भी गुलाम बनाकर रख गयी। इसलिये बिना किताब के चलती नहीं।’
बात आयी गयी खत्म हो गयी थी। मैं शाम को बार में बैठा अपने एक साथी के साथ शराब पी रहा था। मेरा साथी उस समय मेरे सामने बैठा सिगरेट के कश लेता हुआ मेरी समस्या का समाधान सोच रहा था।’
नशे के सरूर में मेरी आंखें भी अब कुछ सोच रही थीं। अचानक मेरे पास दो कदम आकर रुके और सुरीली आवाज मेरी कानों गूंजी-‘हलौ, आप यहां क्या ताज़महल पर लिखी वह किताब ढूंढने आये हैं।’
मैने अचकचा कर दायें तरफ ऊपर मुंह कर देखा तो वह फ्रांसिसी लड़की खड़ी थी। उसके साथ ही वह अंग्रेज लड़की कुछ दूर थी जो अब पास आ गयी। वह फ्रांसिसी लड़की मुस्करा रही थी और यकीनन उसका प्रश्न मजाक उड़ाने जैसा ही था।
मैंने हंसकर कहा-‘हां, इस कबाड़ी को इसलिये ही यहां लाया हूं क्योकि इसने वादा किया है कि एक पैग पीने का बाद याद करेगा कि इसने वह किताब कहां देखी थी। वह किताब उसके कबाड़ की दुकान पर भी हो सकती है, ऐसा इसने बताया।’’
अंग्रेज लड़की बोली-‘अच्छा! आप अगर किताब पा लें तो पढ़कर कल हमें जरूर बताईयेगा कि ताजमहल के बारे में क्या सोचते हैं? कल हम वहां फिर आयेंगीं।’
मैंने कहा-‘ताजमहल एक बहुत अच्छी देखने लायक जगह है। उसे देखकर ऐसा अद्भुत अहसास होता है जिसका शब्दों में वर्णन नहीं किया जा सकता।’
दोनों लड़कियां चौंक गयी। अंग्रेज लड़की बुझे घूरते हुए बोली-‘पर आपने तो वह किताब पढ़ी भी नहीं। फिर यह टिप्पणी कैसे कर दी। आप तो बिना किताब पढ़े कुछ सोचते ही नहीं’।
मैंने कहा-‘हां यह एक सच बात है पर दूसरा सच यह भी है कि शराब सब बुलवा लेती है जो आप सामान्य तौर से नहीं बोल पाते।’’
यह था एक कल्पित संस्मरण! यह कुछ बड़ा हो गया और इसे ताज़महल से बार तक इसे खींचकर नहीं लाते तो भी चल जाता पर लिखते लिखते अपनी शैली हावी हो ही जाती है क्योकि ताज़महल तक यह संस्मरण ठीक ठाक था पर उससे आगे इसमें कुछ अधिक प्रभाव लग रहा है।
मगर हम जिस लेखक की चर्चा कर रहे हैं वह इसी तरह ही दो तीन संस्मरण लिखकर और साथ में विवादास्पद मुद्दों पर आधी अधूरी होने के साथ ही बेतुकी राय रखकर लेख बना लेते हैं।
वैसे भी अंग्रेजी में लिखने पर हिन्दी में प्रसिद्धि पाने वाले लेखक को शायद ही हिन्दी लिखना आती हो पर अपने यहां एक कहावत हैं न कि ‘घर का ब्राह्म्ण बैल बराबर, आन गांव का सिद्ध’। अंग्रेजी लेखक को ही सिद्ध माना जाता है और हिन्दी को बेचारा। अंग्रेजी के अनेक लेखक बेतुकी, और स्तरहीन लिखकर भी हिन्दी में छाये रहते हैं। इनमें से अधिकतर राजनीतिक घटनाओं पर संबंधित पात्रों का नाम लिखकर ही उनका प्रसिद्ध बनाते हैं-अब यह उस पात्र की प्रशंसा करें या आलोचना दोनों में उसका नाम तो होता ही है। इनमें इतनी तमीज़ नहीं है कि जो व्यक्ति देह के साथ जीवित नहीं हो उस पर आक्षेपात्मक तो कभी नहीं लिखना चाहिये। कम से कम उनकी मूल छबि से तो छेड़छाड़ नहीं करना चाहिये। भिंडरवाले और ओसामा बिन लादेन की छबि अच्छी नहीं है पर सावरकर को एक योद्ध माना जाता है। उनके विचारों से किसी को असहमति हो सकती है पर इसको लेकर उनकी छबि पर प्रहार करना एक अनुचित कृत्य हैं। बहरहाल हिन्दी में ऐसे ही चिंदी लेखक प्रसिद्ध होते रहे हैं और यही शिकायत भी करते हैं कि हिन्दी में अच्छा लिखा नहीं जा रहा। चिंदी लेखक यानि अंग्रेजी में टुकड़े टुकड़े लिखकर उसके हिन्दी में बेचने वाले
-------------

कवि लेखक एंव संपादक-दीपक भारतदीप,Gwalior
http://dpkraj.blogspot.com
------------------------

दीपक भारतदीप की शब्दयोग पत्रिका पर लिख गया यह पाठ मौलिक एवं अप्रकाशित है। इसके कहीं अन्य प्रकाश की अनुमति नहीं है।
अन्य ब्लाग
1.दीपक भारतदीप की शब्द पत्रिका
2.अनंत शब्दयोग
3.दीपक भारतदीप की शब्दयोग-पत्रिका
4.दीपक भारतदीप की शब्दज्ञान पत्रिका

Monday, August 30, 2010

अपराधियों की छबि समाज सेवकों जैसी-हास्य कविताएँ (image of criminal-hindi comic poem)

फर्जी मुठभेड़ों की चर्चा कुछ
इस तरह सरेआम हो जाती कि
अपराधियों की छबि भी
समाज सेवकों जैसी बन जाती है।
कई कत्ल करने पर भी
पहरेदारों की गोली से मरे हुए
पाते शहीदों जैसा मान,
बचकर निकल गये
जाकर परदेस में बनाते अपनी शान
उनकी कहानियां चलती हैं नायकों की तरह
जिससे गर्दन उनकी तन जाती है।
--------
टीवी चैनल के बॉस ने
अपने संवाददाता से कहा
‘आजकल फर्जी मुठभेड़ों की चल रही चर्चा,
तुम भी कोई ढूंढ लो, इसमें नहीं होगा खर्चा।
एक बात ध्यान रखना
पहरेदारों की गोली से मरे इंसान ने
चाहे कितने भी अपराध किये हों
उनको मत दिखाना,
शहीद के रूप में उसका नाम लिखाना,
जनता में जज़्बात उठाना है,
हमदर्दी का करना है व्यापार
इसलिये उसकी हर बात को भुलाना है,
मत करना उनके संगीन कारनामों की चर्चा।
-----------

कवि लेखक एंव संपादक-दीपक भारतदीप,Gwalior
http://dpkraj.blogspot.com
------------------------

दीपक भारतदीप की शब्दयोग पत्रिका पर लिख गया यह पाठ मौलिक एवं अप्रकाशित है। इसके कहीं अन्य प्रकाश की अनुमति नहीं है।
अन्य ब्लाग
1.दीपक भारतदीप की शब्द पत्रिका
2.अनंत शब्दयोग
3.दीपक भारतदीप की शब्दयोग-पत्रिका
4.दीपक भारतदीप की शब्दज्ञान पत्रिका

Thursday, August 26, 2010

नई उम्मीद के चिराग-हिन्दी शायरी (nai ummeed ki chirag-hindi shayari)

वादे जुबान पर हैं उनके
नीयत में नहीं
यह समझ नहीं पाये,
धोखा होने का शक था
इसलिये मिलने पर भी नहीं पछताये।
------
खतरे कम रहें
इसलिये दोस्त कम ही बनाये,
दुनियां का इतिहास पढ़ा है हमने भी,
अपनों ने सबसे ज्यादा दगा के दाव लगाये।
--------
उनके मुंह फेर जाने पर
पल भर रो भी लिये,
मगर पहले से ही अंदेशा था कि
मतलब निकलते ही
वह साथ छोड़े देंगे
इसलिये जल्द ही संभलकर
नई उम्मीद के चिराग जलाये।
---------

कवि लेखक एंव संपादक-दीपक भारतदीप,Gwalior
http://dpkraj.blogspot.com
------------------------

दीपक भारतदीप की शब्दयोग पत्रिका पर लिख गया यह पाठ मौलिक एवं अप्रकाशित है। इसके कहीं अन्य प्रकाश की अनुमति नहीं है।
अन्य ब्लाग
1.दीपक भारतदीप की शब्द पत्रिका
2.अनंत शब्दयोग
3.दीपक भारतदीप की शब्दयोग-पत्रिका
4.दीपक भारतदीप की शब्दज्ञान पत्रिका

Sunday, August 22, 2010

चेतना-हिन्दी शायरी(chetana-hindi shayari)

मर गयी है लोगों की चेतना इस कदर कि
सपने देखने के लिये भी
सोच उधार लेते हैं,
अपनी मंज़िल क्या पायेंगे वह लोग
जो हमराह के रूप में कच्चे यार लेते हैं,
अपने ख्वाबों में चाहे कितने भी देखे सपने
आकाश में उड़ने के
पर इंसान को पंख नहीं मिले
फिर भी कुछ लोग उड़ने के अरमान पाल लेते हैं।
----------
लोगों में चेतना लाने का काम
भी अब ठेके पर होने लगा है,
जिसने लिया वह सोने लगा है,
मर गये लोगों के जज़्बात
मुर्दा दिलों में हवस के कीड़ों का निवास होने लगा है।
-------

कवि लेखक एंव संपादक-दीपक भारतदीप,Gwalior
http://dpkraj.blogspot.com
------------------------

दीपक भारतदीप की शब्दयोग पत्रिका पर लिख गया यह पाठ मौलिक एवं अप्रकाशित है। इसके कहीं अन्य प्रकाश की अनुमति नहीं है।
अन्य ब्लाग
1.दीपक भारतदीप की शब्द पत्रिका
2.अनंत शब्दयोग
3.दीपक भारतदीप की शब्दयोग-पत्रिका
4.दीपक भारतदीप की शब्दज्ञान पत्रिका

Saturday, August 14, 2010

नागपंचमी का अध्यात्मिक महत्व-हिन्दी लेख (naagpanchami ka mahatva-hindi lekh)

पूरे देश में नागपंचमी का पर्व बड़े धूमधाम से बनाया जाता है। दरअसल इसका धार्मिक महत्व सभी जानते हैं पर शायद ही कोई इसका अध्यात्मिक महत्व समझता हो क्योंकि उसका संबंध आंतरिक अनुभूतियों से है जो अव्यक्त होती हैं जबकि लोग व्यक्त भाव से मंदिरों में पूजा अर्चना कर ही इतिश्री कर लेते हैं। अध्यात्मिक विषय आंतरिक क्रियाओं से जुड़ा है उनका ज्ञान होने पर हम हमने कर्मों का दृश्यव्य के साथ अदृश्यव्य परिणामों का भी अध्ययन कर सकते हैं।
नागपंचमी मनाते हुए इस देश को बरसों हो गये पर आज भी नाग और सांप के नाम पर इतने भ्रम फैले हैं कि देखकर आश्चर्य होता है। मजे की बात यह है कि शिक्षित तबका भी उस भ्रम के साथ जी रहा है जबकि सच उसने अपनी किताबों में पढ़ा है।
जो भ्रम इस देश में फैले हैं वह यह है कि
-सारे सांप और नाग जहरीले होते हैं।
-सांप और नाग दूध पीते हैं।
-नाग बीन की आवाज पर नाचता है।
इनका सच यह है कि
-नब्बे फीसदी से अधिक सांप और नाग जहरीले नहीं होते।
-सांप और नाग दूध पी नहीं सकते क्योंकि उनके मुख में अंदर चीज ले जाने की क्षमता नहीं होती। वह निगलते हैं इसलिये चूहे या मैंढक को सीधे मुंह में लेकर पेट में निगल जाते हैं। ?
-सपेरा बीन बजाते हुए स्वयं भी नृत्य करता है जिसे देखकर उसका पालतू सांप या नाग नृत्य करता है। सांप या नाग को कान नहीं होते वह शरीर की धमनियों में जमीन पर होने वाले स्वर की अनुभूति कर अपना मार्ग चलता है।
अध्यात्मिक और आधुनिक ज्ञान के अभाव के कारण शिक्षित लोग जो कि आधुनिक कालोनी में बसते हैं वहां सांप या नाग के अपने घर में आने पर घबड़ा जाते हैं। वह कहते हैं कि सांप हमारे घर में आ गया जबकि सच यह है कि सांप या नाग के घर पर उन्होंने अपना निवास बनाया होता है। उनके घरों में सांप आने पर किसी को बुलाकर मरवा कर जलवा दिया जाता है। सांप को जीव शास्त्री वन संपदा मानते हैं क्योंकि वह फसलों को हानि पहुंचाने वाले कीड़ों को अपना भोजन बनाते हैं जिसमें चूहा भी शामिल है। अनेक लोग तो सांप और नाग को मनुष्य का बिना पाला हुआ वफादार जीव मानते हैं।
हमारे अध्यात्मिक ग्रंथों में सांपों और नागों की मनुष्य की तरह ही सक्रियता का वर्णन है। सबसे बड़ी बात यह है कि शेषनाग को प्रथ्वी धारण करने वाला माना गया है। इसे हम प्रतीकात्मक भी माने तो यह तो सच है कि सांप और नाग लंबे समय तक इस संसार के विनाशकारी कीड़ों को अपना भोजन बनाकर मनुष्य और पशुओं के जीवन का मार्ग ही प्रशस्त करते रहे हैं। जब कीटनाशक नहीं  रहे होंगे तब उनसे बचाने का काम इन्हीं जीवों ने किया होगा।
कालांतर में हम देखें तो सांप और नागों की संख्या कम होती गयी है और मनुष्य को अब अपनी फसलों के लिये कीटनाशक रसायनों का बड़े पैमाने पर उपयोग करना पड़ रहा है। इसका परिणाम यह हुआ है कि अब विशेषज्ञ फलों और सब्जियों को इन कीटनाशकों के कारण विषैले होने की बात भी कह रहे हैं। किसी समय लोग केवल फलाहार कर जीवन गुजारते थे क्योंकि उनके लिये पका हुआ भोजन बीमारियों का कारण था। अनेक लोग तो मटर तथा अन्य सब्जियां बिना पकाये हुए खाते थे क्योंकि वह पौष्टिक मानी जाती थीं। अब हालत यह है कि बिना पकाये ग्रहण करना एक जोखिम भरा काम होता जा रहा है क्योंकि उनमें मिले कीटनाशकों को धोना जरूरी है। इनमें से कुछ कीटनाशक धोने में तो कुछ पकाने में अपना प्रभाव खो देते हैं पर उसके बावजूद भी सब्जियों की पौष्टिकता कम हो रही है।
अगर सांपों और नागों को पूज्यनीय बताया गया तो उसका कारण उनकी मनुष्य के लिए उपयोगिता से था। मगर आज हालत क्या है? वन क्षेत्र कम होने के साथ ही पशु पक्षियों और अन्य उपयोगी जीवों का जीना दुश्वार हो गया है। बरसात के समय जब सांप या नाग जमीन से बाहर निकलते हैं तो उनका जीवन एक खतरे की तरफ बढ़ता है। अनेक सांप और नाग वाहनों से कुचल जाते हैं तो अनेक दूसरों के घर में घुसने की सजा पाते हैं।
पेड़ पौद्यों की पर्यावरण की रक्षा के लिये आवश्यकता है और सांप और नाग इन्हीं पेड़ पौद्यों को नष्ट करने वाले कीड़ों को समाप्त करते हैं। जहां तक उनके द्वारा काटे जाने की घटनाओं की बात है वह नगण्य होती हैं और समय पर चिकित्सा मिल जाये तो आदमी बच भी जाता है-मगर देश की व्यवस्था ऐसी है कि कोई काम सहजता से नहीं होता, कहीं चिकित्सक है तो दवा नहीं मिलती। ऐसे में सांप और नाग की हत्या क्रेवल लोग भय के कारण ही करते हैं। सांप या नाग के काटे जाने का भय इस कदर लोगों में है कि शिक्षित से शिक्षित आदमी को भी समझाना कठिन है।
इसके बावजूद यह एक मान्य तथ्य है कि अन्य जीवों के अस्तित्व के कारण ही मनुष्य का अस्तित्व है और अगर वह उनको नहीं बचायेगा तो खुद मिट जायेगा। नागपंचमी में नाग या सांप की पूजा करने से ही केवल इतिश्री नहीं समझनी चाहिए बल्कि इन जीवों की रक्षा के प्रयास भी किये जाने चाहिये। इस नागपंचमी पर पाठकों तथा ब्लाग लेखक मित्रों को बधाई। इस अवसर पर यह संकल्प लेना चाहिए कि वन्य जीवों की रक्षा हर संभव प्रयास से करेंगे।
----------
कवि लेखक एंव संपादक-दीपक भारतदीप,Gwalior
http://dpkraj.blogspot.com
------------------------

दीपक भारतदीप की शब्दयोग पत्रिका पर लिख गया यह पाठ मौलिक एवं अप्रकाशित है। इसके कहीं अन्य प्रकाश की अनुमति नहीं है।
अन्य ब्लाग
1.दीपक भारतदीप की शब्द पत्रिका
2.अनंत शब्दयोग
3.दीपक भारतदीप की शब्दयोग-पत्रिका
4.दीपक भारतदीप की शब्दज्ञान पत्रिका

Saturday, July 3, 2010

बाहर की रौशनी से दिल रौशन नहीं होते-हास्य कविताएँ

सोना, चांदी, पीतल और तांबा
धातुओं के नाम हैं
जिनकी चमक फीकी पड़ जाती है।
पर फिर भी इंसान की आंखें
उनके बने सामान पर हो जाती हैं फिदा,
तब सोच हो लेती है विदा,
बाहर की रौशनी से दिल रौशन नहीं होते
फैशन की अंधी दौड़ में
बिना अकल के घोड़े पर सवार
इंसान कई बार धोखा खाकर गिरता है
फिर भी यह बात उसे समझ में नहीं आती है।
--------------------
ख्वाहिश होती है
जिनको अपना नाम आकाश में चमकाने की
चाल उनकी बिगड़ जाती है,
नेकी और इंसानियत के बन जाते सौदागर वही
घर के सामने का दरवाजा लगता मंदिर जैसा
दौलत उनके यहां पिछवाड़े से आती है।
----------------
 
कवि लेखक एंव संपादक-दीपक भारतदीप,Gwalior
http://dpkraj.blogspot.com
------------------------

दीपक भारतदीप की शब्दयोग पत्रिका पर लिख गया यह पाठ मौलिक एवं अप्रकाशित है। इसके कहीं अन्य प्रकाश की अनुमति नहीं है।
अन्य ब्लाग
1.दीपक भारतदीप की शब्द पत्रिका
2.अनंत शब्दयोग
3.दीपक भारतदीप की शब्दयोग-पत्रिका
4.दीपक भारतदीप की शब्दज्ञान पत्रिका

Monday, June 7, 2010

ज़मीर यकीन खो देगा-हिन्दी शायरी (zameer aur yakeen-hindi shayari)

बरसों इंतजार की आग में
बेबस होकर जलते रहे,
अपनी छा ही छाती पर मूंग दलते रहे,
उम्मीद थी कि इंसाफ
सारे जख्म धो देगा।
जब तारीख आई
तो वह भी मिला
पर जैसे पहाड़ खोदकर निकला चूहा
अफसोस यह था कि
पता लगी अपनी औकात
इसका अनुमान नहीं था कि
ज़मीर करता था जिस इंसाफ पर यकीन
वह भी खो देगा।
------------

कवि लेखक एंव संपादक-दीपक भारतदीप,Gwalior
http://dpkraj.blogspot.com
------------------------

दीपक भारतदीप की शब्दयोग पत्रिका पर लिख गया यह पाठ मौलिक एवं अप्रकाशित है। इसके कहीं अन्य प्रकाश की अनुमति नहीं है।
अन्य ब्लाग
1.दीपक भारतदीप की शब्द पत्रिका
2.अनंत शब्दयोग
3.दीपक भारतदीप की शब्दयोग-पत्रिका
4.दीपक भारतदीप की शब्दज्ञान पत्रिका

Friday, May 28, 2010

हिंसा के समर्थक किसको धोखा दे रहे हैं-हिन्दी लेख (hinsa samarthak de rarhe hain dhokha-hindi lekh)

देश के भ्रष्टाचार, अनाचार तथा भेदभाव बहुत है। कोई बताये तो सही कौनसा इलाका ऐसा है जहां आम आदमी आराम से है। गर्मी में पानी, बिजली, तथा बीमारियों से देश का एक बहुत बड़ा भूभाग जूझ रहा है। उत्तर भारत में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित लोग बड़ी संख्या में है पर उनसे ज्यादा अधिक संख्या ऐसे लोगों की है जो खुले आकाश में सूरज की इस तपिश को प्यासे कंठ से झेलते हैं। मगर कोई भी अभावों से ग्रसित आदमी उस तरह की हिंसा करने की नहीं सोचता जैसी कि कथित नक्लसवादी कर रहे हैं।
इस लेखक को यह स्वीकार करने में जरा भी यह हिचक नहीं है कि वह अर्द्धसुविधा भोगी वर्ग से है जिसे अनेक बार सुविधा मिलती है तो अनेक बार असुविधा भी झेलना पड़ती है। दूसरी बात यह है कि इस लेखक ने भी मजदूर के रूप में अपना जीवन प्रारंभ किया तब समझ लिया था कि समाज में अमीर और गरीब के बीच की एक कभी न पाटी जाने वाली खाई है जिसमें अपना अस्तित्व बनाये रखने के लिये परिश्रम के साथ ही बौद्धिक चालाकी की भी आवश्यकता होगी। तब भी नफरत के ऐसे बीज बोने का विचार नहीं आया था जैसे कि आज नक्सलियों के समर्थक बुद्धिजीवी बो रहे हैं। एक आम आदमी के रूप में अनेक कष्ट झेलने पड़ते हैं पर तब भी किसी की मौत का ख्याल नहीं आता। जिस तरह एक ट्रेन (ज्ञानेश्वरी एक्सप्रसे) पर हमला कर नक्सलियों ने सैंकड़ों लोगों को मार दिया उसके बाद उनके समर्थक बुद्धिजीवियों से वाद विवाद करने की गुंजायश कम ही बची है।
पिछली बार एक पाठ पर नक्सलियों का एक समर्थक बौखला गया था। उसने इस लेखक के पाठ पर बेहूदा टिप्पणी की फिर प्रतिवाद में पाठ लिखा तब भी उस पर गुस्सा नहीं आया।
यह लेखक बार बार पूछता है कि ‘आखिर नक्सलियों के पास हथियार खरीदने के लिये धन कहां से आता है? हथियार कहां से आते हैं यह तो पता लग ही गया है क्योंकि उनको गोली बारूद बेचने के आरोप में कुछ पुलिस वाले भी गिरफ्तार हो चुके हैं-यह बात अखबारों से पता चली। मतलब यह कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ने वाले यह नक्सली संगठन न केवल उसी के सहारे हैं बल्कि उसे बढ़ा भी रहे हैं। जिन कथित बौद्धिक दृष्टि से पैदल मूर्खों का यह कहना कि नक्सली प्रभावित इलाकों में भ्रष्टाचार की वजह से जन असंतोष है उनकी नज़र इस पर नहीं जाती। भूखे और गरीब के पास इतना पैसा नहीं होता कि वह बंदूक खरीद सके तब यह सवाल उठता है कि इन नक्सलियों के पास हथियार खरीदने के लिये पैसा कहां से आता है?
यह पैसा एक दो रुपये कर नहीं बटोरा जाता होगा। एक मुश्त बड़ी रकम कोई न कोई व्यक्ति, संगठन या समूह देता है और वह कोई दान नहीं करता बल्कि इसके बदले अधिक रकम कमा रहा होगा। उसका व्यवसाय भी अपराधिक पृष्ठभूमि पर आधारित होगा।
इस लेखक की स्पष्टतः मान्यता है कि धर्म, जाति, भाषा, वर्ग या वर्ण के नाम पर होने वाली हिंसा उनके नाम पर बने समूहों के हित के लिये होेने का दावा एकदम गलत है। अगर किसी हिंसक वारदात में कोई बहस योग्य तत्व ढूंढ रहा है तो वह महामूर्ख है और देश में ऐसे लोगों की जमात बड़े पैमाने पर दिख रही है।
आतंकवाद एक व्यापार है। जिस तरह किसी व्यापार में कोई व्यक्ति अपना सौदा बेचने के लिये धर्म और सर्वशक्तिमान की कसम खाता है यही हाल आतंकवाद के इन व्यापारियों का है। इस आतंकवाद का एक ही उद्देश्य होता है कि सरकार और प्रशासन का ध्यान बंटा रहे ताकि उसके प्रायोजकों का धंधा चलता रहे। हालांकि इस तरह के आतंकवाद के समर्थकों के लिये मूर्ख कहना भी अपने आपको धोखा देना है क्योंकि वह भी कहीं न कहीं से प्रायोजित होते हैं। कहना गलत न होगा कि कुछ सफेदपोश संगठन इन आतंकवादियों के मुखौटे होते हैं और उसी के सदस्य ही सामाजिक, आर्थिक तथा वैचारिक विवादों की आड़ लेते हैं।
जिस ब्लाग लेखक ने इस लेखक के पाठ का प्रतिवाद किया था वह प्रत्यक्ष नक्सलवादियों का समर्थन नहीं कर उनके प्रभाव वाले क्षेत्रों की समस्याओं की बात कर रहा था। यह उसकी चालाकी थी क्योंकि हिंसक वारदातों के चलते सीधा समर्थन करने की गुंजायश अब बहुत कम बुद्धिजीवियों के पास बची है इसलिये वहां की समस्याओं की आड़ लेते हुए मध्यमार्गी दिखने का प्रयास करते हैं-लिखते हैं कि वहां का विकास हो जाये तो यह समस्या खत्म हो जायेगी।
इस लेखक ने अपने पाठ में नक्सल प्रभावित वाले क्षेत्रों की समस्याओं की चर्चा का समर्थन किया पर एक ही आग्रह किया था कि जब नक्सलवाद की बात करें तो उनकी चर्चा बेमानी है क्योंकि हिंसक तत्व केवल उसकी आड़ ले रहे हैं। इन नक्सलियों को न केवल हथियार मिल रहे हैं बल्कि उनको अन्य भौतिक सुविधायें भी उपलब्ध हैं। मज़दूरों, गरीबों तथा बेसहारों के कल्याण की बात अगर वह करते हैं तो संसार के प्रचार माध्यमों को धोखा दे रहे हैं। दरअसल प्रचार पाकर ही उनको धन मिल सकता है इसलिये ऐसी वारदातें कर रहे हैं।
बंदूक और बम आने के बाद आदमी में हैवानियत छा जाती हैं। चूंकि नक्सलवादियों के समर्थकों को भारतीय अध्यात्म विष तुल्य लगता है इसलिये उनको बता दें कि भगवान श्रीराम की पत्नी सीता अपने पति को यही समझाती थी कि ‘हथियार आदमी की मति को भ्रष्ट कर देते हैं।’
उन्होंने एक किस्सा अपने पति को सुनाया था। एक तपस्वी के तप से संकट अनुभव कर रहे देवराज इंद्र ने उसके पास जाकर अपना एक खड्ग धरोहर के रूप में रखा। उस धरोहर की रक्षा करते हुए वह तपस्वी हिंसक हो उठे और बेकसूरों को मारने लगे और उनका तप भंग हो गया। भगवान श्रीराम और देवी सीता के नाम से बिदकने वाले नक्सल समर्थक बुद्धिजीवियों को बताना जरूरी है ताकि यह समझें कि यह देश अभी भी अध्यात्मवादियों से भरा हुआ है और उनकी चालाकियों को समझता है। आप चाहे कितना भी दावा करें पर सच यही है कि हथियार पकड़ने वाला मनुष्य दूसरों से ज्यादा अपने लोगों के लिये अधिक खतरनाक होता है और आदिवासियों का समर्थन इन नक्सलियों के पास है यह बात भले ही चालाकी से कहें पर इसे आम जनता मूर्खतापूर्ण ही मानती है। यह अलग बात है कि ज्ञानी लोग जानते हैं कि ऐसी मूर्खतापूर्ण बातें लिखने वाले चालाकी से प्रायोजित हैं।
अगर देश के भ्रष्टाचार, बेईमानी, अन्याय, अत्याचार, दुराचार तथा अपराध की बात की जाये तो भला कौनसा ऐसा क्षेत्र है जहां स्वर्ग बसा हुआ है। इन पर चर्चा होना चाहिये पर अगर इसके नाम पर कुछ क्षेत्रों में हिंसा का समर्थन किया जाता है तो फिर यह सवाल भी उठता है कि कथित रूप से गरीब और पिछड़े क्षेत्रों के गरीबों के पास हथियार आ जाते हैं पर रोटी हाथ में नहंी आती। चलिये यह काम दूसरे दानी करते हैं तो भी यह बतायें कि उनको संघर्ष के नाम पर हथियार देने वाले क्या उनको रोटी नहीं दे सकते? हमारा यह स्पष्टतः मानना है कि गरीब, पिछ़डे और अन्यास से जूझ रहे लोगों को हर जगह नैतिक समर्थन देना चाहिये पर जब आप इस आड़ में हिंसक तत्वों को प्रचार देते हैं तो आपकी नीयत पर शक होगा।
यह कहना तो सरासर मूर्खता है कि विकास होने से वहां की समस्या दूर हो जायेगी। दरअसल विकास न हो इसलिये ही तो यह हिंसा की जा रही है क्योंकि विकास से लोग जागरुक हो जाते हैं तब काले धंधे वालों के लिये मुश्किल होती है। तय बात है कि उनके प्रायोजन से चल रहे हिंसक तत्वों का विकास से कोई वास्ता नहीं है। जो बुद्धिजीवी इन हिंसक तत्वों के लिये समर्थन करते हुए पाठ लिखते हैं वह स्वयं धोखे में है या आम लोगों को धोखा दे रहे हैं।
-------------
कवि लेखक एंव संपादक-दीपक भारतदीप,Gwalior
http://dpkraj.blogspot.com
------------------------

दीपक भारतदीप की शब्दयोग पत्रिका पर लिख गया यह पाठ मौलिक एवं अप्रकाशित है। इसके कहीं अन्य प्रकाश की अनुमति नहीं है।
अन्य ब्लाग
1.दीपक भारतदीप की शब्द पत्रिका
2.अनंत शब्दयोग
3.दीपक भारतदीप की शब्दयोग-पत्रिका
4.दीपक भारतदीप की शब्दज्ञान पत्रिका

Wednesday, April 28, 2010

ज़माने की मजबूरी या कुदरत की मंजूरी-हिन्दी शायरी (zamane ki mazboori ya kudrat ki manjoori-hindi shayari)

ऊंचे सिंहासन पर बैठने से
चरित्र ऊंचा नहीं हो जाता,
अगर हो इंसान ईमानदार तो
ऊंचा सिंहासन नसीब में नहीं आता।
पर मजबूरी है चारणों की जो स्तुति करते हैं,
शब्दों में स्वामी के काल्पनिक गुण भरते हैं,
ज़माने की मजबूरी कहें,
या कुदरत की मंजूरी कहें,
सिंहासन पर बैठे राजा का
फरिश्ते जैसा दिखना जरूरी है,
शैतान भी आकर बैठ जाये तो
उसको ईमानदार बताना मज़बूरी है
शायद इसलिये ही चंद टुकड़ों की खातिर
लिखे गये चमत्कारी अफसाने
दिखाये कातिलों के बहादुरी के कारनामे
लूट लिया जिन्होंने जमाने को
पर नायकों जैसा उनका वजूद बताया जाता।
----------

कवि लेखक एंव संपादक-दीपक भारतदीप,Gwalior
http://dpkraj.blogspot.com
------------------------

दीपक भारतदीप की शब्दयोग पत्रिका पर लिख गया यह पाठ मौलिक एवं अप्रकाशित है। इसके कहीं अन्य प्रकाश की अनुमति नहीं है।
अन्य ब्लाग
1.दीपक भारतदीप की शब्द पत्रिका
2.अनंत शब्दयोग
3.दीपक भारतदीप की शब्दयोग-पत्रिका
4.दीपक भारतदीप की शब्दज्ञान पत्रिका

Sunday, April 11, 2010

इंसानों की अदाओं के खदीददार-हिन्दी शायरी (insan ki adaon ke khariddar-hindi shayri)

सिंहासन पर अब लायक इंसान
नहीं पहुंच पाते हैं,
जिनमें काबलियत है बुतों की तरह चलने की
हुक्मरान बन कर सज जाते हैं।
उनकी उंगलियां इशारे करती आती हैं नज़र
कभी कभी जुबां पर बोल भी आते हैं।
पर सच यह है कि
इरादे कोई दूसरा करता
सोचता कोई और है
जमाना तो गुलाम है उनका
दौलत और ताकत है जिनके पास
वही बाकी इंसानों की अदाओं के खरीददार बन जाते हैं।
-------------------------------

कवि लेखक एंव संपादक-दीपक भारतदीप,Gwalior
http://dpkraj.blogspot.com
------------------------

दीपक भारतदीप की शब्दयोग पत्रिका पर लिख गया यह पाठ मौलिक एवं अप्रकाशित है। इसके कहीं अन्य प्रकाश की अनुमति नहीं है।
अन्य ब्लाग
1.दीपक भारतदीप की शब्द पत्रिका
2.अनंत शब्दयोग
3.दीपक भारतदीप की शब्दयोग-पत्रिका
4.दीपक भारतदीप की शब्दज्ञान पत्रिका

Wednesday, April 7, 2010

पैंतरेबाजी-हिन्दी शायरी

पैंतरेबाजी से प्रसिद्धि भी जल्दी मिल जाती है,
सीधी राह में भी अड़चन कम न आती है।
शादी पर बारात निकले, या गमी में शवयात्रा
खुशी और गमी भी बाजार में अब बेची जाती है।
हम बैठे देख रहे परदे पर, सब नाटक है सच नहीं
मुफ्त नहीं है, विज्ञापन की कीमत से शय बढ़ जाती है।
कहें दीपक बापू शादी से तलाक तक देखते रहो
बिके पात्रों के अभिनय में गज़ब की सच्चाई नज़र आती है।
कुछ मज़हब की बातें होती, कुछ शायरी भी देती सुनाई
जहां है दौलत का खजाना, वहां की गाथा गायी जाती है।
--------------

कवि लेखक एंव संपादक-दीपक भारतदीप,Gwalior
http://dpkraj.blogspot.com
------------------------

दीपक भारतदीप की शब्दयोग पत्रिका पर लिख गया यह पाठ मौलिक एवं अप्रकाशित है। इसके कहीं अन्य प्रकाश की अनुमति नहीं है।
अन्य ब्लाग
1.दीपक भारतदीप की शब्द पत्रिका
2.अनंत शब्दयोग
3.दीपक भारतदीप की शब्दयोग-पत्रिका
4.दीपक भारतदीप की शब्दज्ञान पत्रिका

Sunday, January 24, 2010

श्रीमद्भागवत गीता और ज्योतिष विज्ञान-आलेख (shri madbhagvat geeta and jyotish vigyan-hindi lekh)

भारतीय ज्योतिष विज्ञान का विरोध किसलिये हो रहा है। चंद ज्योतिषी इस आड़ में यहां के लोगों को मूर्ख बना रहे हैं और हम यह जानते हैं। इसे बार बार दोहराने से क्या मतलब है? यहां के लोगों को बेवकूफ समझते हैं और अंग्रेजी शिक्षा पाने के बाद कुछ कथित विद्वान समझते हैं कि यह देश मूर्खों का है। कुछ लोग तो पाश्चात्य सभ्यता में ऐसे रम गये लगते हैं और उनको यह लगता है कि ‘हमारे अलावा यह सब मूर्ख बसते हैं।’
सूर्य ग्रहण या चंद्रग्रहण क्या आता है भारतीय टीवी चैनल चंद ज्योतिषियों को लेकर बैठ जाते हैं। फिर शुरु होती है बहस। ज्योतिष पर ही बहस हो तो ठीक, पर वहां तो श्रीगीता मद्भागवत का विषय भी छा जाता है। श्रीमद्भागवत गीता वास्तव में अद्भुत ग्रंथ है। आप रोज पढ़िये समझ में तब तक नहीं आयेगा जब तक भक्ति भाव के साथ ही ज्ञान प्राप्ति की प्यास मन में नहीं होगी। जब समझ में आयेगा तो फिर आप किसी से बहस नहीं करेंगे। कोई अन्य एक बार करेगा पर फिर दूसरी बार सोचेगा भी नहीं। अगर आप श्रीगीता से लेकर बोल रहे हैं और अगले को चुप नहीं करा पाये तो समझ लीजिये कि आपको अभी सिद्धि नहीं मिली। मगर यह ज्योतिषी अपने व्यवसायिक हितों के लिये अनावश्यक रूप से श्रीमद्भागवत गीता को बीच में लाते हैं।
दरअसल भारतीय अध्यात्म पर हमले करने के लिये विरोधी लोगों को केवल तोते से ज्योतिष बताकर पैसे एैंठने वाले ही दिखते हैं। उस दिन तो हद ही हो गयी। एक साथ दो चैनलों पर सूर्य ग्रहण के बाद बहस चल रही थी। एक दक्षिण का तर्कशास्त्री एक ही समय दो चैनलों पर दिखाई दे रहा था। नाम से गैर हिन्दू धर्म का प्रतीत होने वाला वह शख्स तर्कशास्त्री कैसे था यह तो नहीं मालुम-वह अपने को नास्तिक बता रहा था- पर वह एक जगह भविष्यवक्ता और दूसरी जगह तंत्र मंत्र वाले से जूझता दिखा-दोनों बहसें पहले से ही कैमरे में दर्ज की गयी थी।
भविष्यवक्ता से उस कथित तर्कशास्त्री बहस पहले सीधे हुई थी। उसमें उसने अपनी जन्मतिथि बताई तो भविष्यवक्ता ने उससे कहा कि ‘तुम्हारा घरेलू जीवन तनाव से भरा है।’
उसने इंकार किया और तब उसकी पत्नी से फोन पर पूछा गया तो वह भी ज्योतिषी की बात से असहमत हुई। बात आयी गयी खत्म होना चाहिये थी पर नहीं! अगले दिन फिर वह तर्कशास्त्री आया और आरोप लगाया कि ज्योतिषी उसकी जन्मतिथि पूछने के बाद फोन करने गया था, और वहीं से किसी से पूछकर भविष्य बताया। चैनल में काम करने वाली एक महिला तकनीशियन ने उसे बताया था कि ज्योतिषी का एक एस. एम. एस आया था। ज्योतिषी अब फोन पर बात करते हुए बता रहा था कि ‘उस समय तो मेरा फोन ही बंद था।’
चैनल की महिला तकनीशियन ने बताया कि यह संदेश बहस समाप्ति के बाद ही आया था। बहस का ओर छोर नहीं मिल रहा था।
यही तर्कशास्त्री उसी समय एक दूसरे चैनल पर एक तांत्रिक से उलझा हुआ था। तांत्रिक कह रहा था कि मैं तीन मिनट में तुम्हें बेहोश कर दूंगा। तांत्रिक को अवसर दिया गया पर वह ऐसा नहीं कर सका। इस दौरान वह संस्कृत के श्लोकों का उच्चारण करता रहा। अब कौन कहे कि कहां ज्योतिष और कहां यह तंत्र मंत्र! मगर चूंकि भारतीय अध्यात्म को निशाना बनाना है तो ऐसे अनेक विषय मिल ही जाते हैं।
इस पूरी बहस में हमें हंसी आयी। ऐसा लगता है कि श्रीमद्भागवत गीता की तरह ज्योतिष भी एक ऐसा विषय है जो चाहे जितना पढ़ लो समझ में नहीं आ सकता जब तक अपने रक्त में समझदार तत्व प्रवाहित न हो रहे हों। इसी बहस में एक ज्योतिष पढ़ चुकी महिला कह रही थी कि मुझे ज्योतिष में विश्वास नहीं है। यहां तक कि मैं अपना भविष्यफल जानने की कोशिश नहीं करती।’
इसलिये हमें यह लगा कि ज्योतिष भी श्रीगीता की तरह सभी के समझ में न आने वाला विषय हो सकता है। आखिरी ज्योतिष पढ़ चुकी एक महिला कह रही है तो यही समझा जा सकता है।
बहरहाल हमें यह लगा कि इस आड़ के भारतीय अध्यात्मिक दर्शन का मजाक उड़ाने का प्रयास हो रहा है। ज्योतिष विषय पर टीवी पर ही एक विद्वान द्वारा दी गयी जानकारी हमें अच्छी लगी। उसने बताया कि ज्योतिष के छह भाग हैं जिनमें एक ही भाग ऐसा है जिसमें समय समय पर पूछने पर भविष्य बताया जाता है। उन्होंने बताया कि गणितीय गणना भी ज्योतिष का भाग है जिसके आधार पर हमारे पुराने विद्वानों ने सूरज, चंद्रमा तथा अन्य ग्रहों का पता लगाया था।
वैसे पता नहीं कैसे लोग कहते हैं कि ग्रहों का असर नहीं होता? इस विषय पर हमारा आधुनिक तर्कशास्त्रियों से मतभेद है। सूर्य जब दक्षिणायन होता है तो ठंड पड़ती है। यह ठंड आदमी को शरीर को कंपकंपा देती है और यकीनन उसकी मनस्थिति बिगड़ती है। आधुनिक विज्ञानी एक तरफ कहते हैं कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ दिमाग रहता है तब यह कैसे संभव है कि गर्मी फैला रहे सूर्य में जल रहा शरीर अपना ठंडा दिमाग रख सके। श्रीगीता के ‘गुण ही गुण बरतते हैं’ के सिद्धांत को हमने अपनी देह पर लागू होते देखा है। जब परेशान होते हैं तब सूर्य, चंद्रमा और आकाश की स्थिति को देखकर लगता है कि यह सभी ग्रहों का असर है। जब यह बदलेंगे तो हमारी मानसिकता भी बदलेगी। एक सम्मानित वैज्ञानिक भी वहां आये थे-यकीनन वह बहुत महान हैं पर उनको ग्रहण के अवसर पर ही लाया जाता है। हमने कभी किसी ग्रहण के अवसर पर एक कार्यक्रम में उनको कहते सुना था कि ‘हम यह तो पता नहीं लगा सके कि धरती से बाहर जीवन है कि नहीं, पर यह तय है कि जीवन के आधार वहां ऐसे ही होंगे।’
उन्होंने शायद यह भी कहा था कि जिस तरह धरती और सूर्य के बीच अन्य ग्रह हैं वह दूसरी सृष्टि में भी होंगेे तभी वहां जीवन होगा। तात्पर्य यह है कि कहीं जीवन होगा तो वहां ऐसी प्रथ्वी होगी जिसके पास अपना सूर्य, चंद्रमा, बृहस्पति, शुक्र, बुध, शनि, मंगल तथा अन्य ग्र्रह भी होंगे। हम इसे यह भी कह सकते हैं कि यह ग्रह सभी प्रकार के जीवन का आधार हैं तो फिर यह कैसे संभव है कि वह मनुष्य जीवन को प्रभावित न करें।
हमने अपने अनुभव से एक बात यह देखी है कि एक ही नाम के दो व्यक्ति में कई बार स्वभावगत, परिवार तथा वैचारिक स्तर पर समानता होती है। यह सही है कि सभी का जीवन स्तर समान नहीं होता पर उनकी आदतें और विचार एक ही तरह के दिखते हैं। संभव है कुछ ज्योतिषी इसका दुरुपयोग करते हों पर सभी को इसके लिये गलत नहीं ठहराया जा सकता।
दूसरी बात यह है कि ज्योतिष में ही हमारा खगोल शास्त्र भी जुड़ा हुआ है। हमारे यहां अनेक पंचांग छपते हैं जिनमें सूर्य और चंद्रग्रहण की तारीख और समय छपा होता है और जो पश्चिमी विज्ञान की भविष्यवाणी से मेल खाता है। भारत में अनेक लोगों को पता होता है कि अमुक तारीख को सूर्य या चंद्रग्रहण होगा। अखबार और टीवी में तो बहुत बाद में पढ़ते हैं। कहने का अभिप्राय यह है कि भारतीय ज्योतिष एक विज्ञान है मगर इस विषय पर वही लोग बोल और लिख रहे हैं जिनको इसका ज्ञान नहीं है-इनमें वह लोग भी हैं जो पढ़े पर समझ नहीं पाये। वैसे इसमें कोई संदेह नहीं है कि इस तरह की बहसें प्रायोजित हैं ताकि भारतीय अध्यात्म को विस्मृत किया जा सके। एक तर्कशास्त्री की दो जगह उपस्थित यही प्रमाणित करती है।
आखिरी सलाह ज्योतिषियों को भी है कि हो सके तो वह श्रीमद्भागवत गीता से दूर ही रहें क्योंकि वह समझना भी हरेक के बूते का नहीं है। उसमें जो योग और ध्यान के अभ्यास का संदेश दिया गया है उसमें इतनी शक्ति है कि उससे न यहां आदमी इहलोक बल्कि परलोक भी सुधार लेता है। सूर्य इस देह को जला सकता है पर उस आत्मा को नहीं जो न जल सकती है न मर सकती है। किसी भी प्रकार के विज्ञान से परिपूर्ण होने की बात तो उसमें कही गयी है पर इसका मतलब यह नहीं है कि ज्योतिष विज्ञान में पारंगत होने का आशय श्रीगीता सिद्ध हो जाना है। वैसे ज्योतिषियों को यह पता होना चाहिये कि इस तरह अपने ज्ञान का प्रदर्शन अज्ञानियों के सामने प्रदर्शन तामसी प्रवृत्ति का परिचायक है और उनके सामने श्रीगीता का ज्ञान देने की मनाही तो स्वयं भगवान श्रीकृष्ण ने भी की है।
कवि लेखक एंव संपादक-दीपक भारतदीप,Gwalior
http://dpkraj.blogspot.com
------------------------

दीपक भारतदीप की शब्दयोग पत्रिका पर लिख गया यह पाठ मौलिक एवं अप्रकाशित है। इसके कहीं अन्य प्रकाश की अनुमति नहीं है।
अन्य ब्लाग
1.दीपक भारतदीप की शब्द पत्रिका
2.अनंत शब्दयोग
3.दीपक भारतदीप की शब्दयोग-पत्रिका
4.दीपक भारतदीप की शब्दज्ञान पत्रिका

Wednesday, November 11, 2009

पैसे से वाहन खरीदा है सड़क नहीं-व्यंग्य लेख (vahan aur sadak-vyangya lekh)

अब यह फिल्मों का ही प्रभाव कहा जा सकता है कि रास्ते पर गाड़ी चलाने वाले लड़के लड़कियां अपने आपको नायक नायिका से कम नहीं समझा करते। फिल्मों में अनेक गीत नायक नायिका को रास्ते पर कार या मोटर साइकिलें चलाते हुए फिल्माये जाते हैं। वह लड़के लड़कियों के दिमाग में इस तरह अंकित रहते हैं कि जब गाड़ी पर उनका पंाव आता है तो वह ऐसे सोचते हैं जैसे कि वह किसी फिल्म का अभिनय कर रहे हैं। उनको शायद पता ही नहीं नायक नायिका के ऐसे गाने वाले दृश्य रास्ते पर पैदल या गाड़ियों चलाते हुए फिल्माये दृश्यों को स्टूडियो में तैयार किया जाता है। वहां उनके आसपास ऐसा आदमी नहीं आ सकता जिसे फिल्म का निदेशक न चाहे।
आम सड़क पर ऐसा नहीं होता। वह निजी सड़क नहीं है और न ही वहां आपके लिये ऐसी कोई सुविधा है।
एक समस्या दूसरी भी है जिसे समझ लें। खराब सड़कों पर कम ही दुर्घटना होती है क्योंकि वहां लोग वाहन पर ही क्या पैदल ही सोचकर धीमी गति से चलते हैं। कभी कभी तो इतनी धीमी गति हो जाती है कि स्कूटर बंद कर ही उस पर बैठकर उसे घसीटा जाता है। अधिकतर दुर्घटनायें साफ सुथरी और डंबरीकृत सड़कों पर ही होती है जहां गाड़ियां तीव्र गति से चलाने में मजा आता है।
जब भी दुर्घटना की खबरें आती हैं ऐसी ही सड़कों से आती हैं। कार या मोटर साइकिल निजी रूप से आकर्षक वाहन हैं पर सड़कें केवल उनके लिये नहीं है। इन पर ट्रक और बसें भी चलती हैं। सबसे बड़ी बात तो यह है कि ट्राली के साथ जुड़े ट्रेक्टर भी चलते हैं जिनके कुछ चालक उनको बैलगाड़ी की तरह चलाते हैं। यह ट्राली ऐसे ही जैसे भैंस! पत नहीं कब सड़क पर थोड़ा झटका खाने से उसकी कमर मटक जाये। उसके समानांतर चलते हुए हमेशा चैकस रहना चाहिये।
आखिर यह ख्याल क्यों आया? उस दिन सड़क पर दो लड़के अपनी मोटर साइकिल पर ट्रेक्टर और ट्राली के एकदम समानातंर जा रहे थे। आगे बैठा लड़का अपनी धुन में कुछ ऐसा आया कि दोनो हाथ छोड़कर मोटर साइकिल चलाता रहा। पता नहीं वहां उसके आगे कोई छोटा पत्थर का टुकड़ा या कागज को कोई छोटा ठोस पुलिंदा आ गया जिससे मोटर साइकिल लड़खड़ी गयी। मोटर साइकिल ट्राली की तरफ बढ़ती इससे पहले ही लड़के ने संभाल लिया। यह दृश्य देखकर किसी की भी सांस थम सकती थी। याद रखिये जब वाहन की गति तीव्र होती है तब रास्ते पर पड़ी कोई छोटी ठोस चीज भी उसको विचलित कर सकती है। हवाई जहाज को आकाश में चिड़िया भी विचलित कर देती है-ऐसी अनेक घटनाएं अखबारों में पढ़ी जा सकती हैं।
यह तो केवल एक वाक्या है? यह सड़कें गरीब और अमीर दोनों के लिये बनी है। अपनी कार पर इतना मत इतराओ कि साइकिल छू जाने पर किसी गरीब को मारने लगो। यह सड़क केवल अमीर की नहीं है क्योंकि जिंदगी भी केवल वह नहीं जीते! यह सड़के के्रवल अमीरों की इसलिये भी नहीं है क्योंकि मौत भी केवल गरीब की नहीं होती। एक दिन वह अमीरों को भी लपेटती है। कार या मोटर साइकिल से टकराकर साइकिल सवार गरीब मरेगा तो कार और मोटर साइकिल वाले भी ट्रक, बस और ट्रेक्टर ट्राली से टकराकर बच नहीं सकते। तुम अपने पैसे से वाहन खरीदते हो सड़क नहीं।
नित प्रतिदिन दुर्घटनाऐं और टकराने पर जिस तरह झगड़े होते हैं उससे तो देखकर यही लगता है कि हम लोगों को रास्ते पर चलने की तमीज नहीं है। फिल्मी और धारावाहिक दृश्यों ने हमारी अक्ल का बल्ब फ्यूज कर दिया है।
कभी कभी तो लगता है कि सड़के तो उबड़ खाबड़ ही ठीक हैं क्योंकि लोग वाहनों को चलाते नहीं बल्कि घसीटते ही ठीक रहते हैं जहां उनको गति बढ़ाने का अवसर मिला वहां अपना होश हवास खो देते हैं। इसका मतलब क्या यह समझें कि हम अच्छी सड़कों के लायक नहीं है। याद रखो दुर्घटना के लिये सैकण्ड का हजारवां हिस्सा भी काफी है। इसलिये सड़क पर चलते हुए जल्दबाजी से बचो। इसलिये नहीं कि घर पर तुम्हारा कोई इंतजार कर रहा है बल्कि इसलिये क्योंकि बेमौत किसी को दूसरे क्यों मारना चाहते हो या मरना चाहते हो। न भी मरे तो शरीर का अंग भंग हमेशा ही जीवन का दर्द बन जाता है। हो सकता है कि इसमें लेख में कुछ कटु बातें हों पर क्या करें दर्द की दवा तो कड़वी भी होती है। वैसे भी कहते हैं कि नीम कड़वा है पर स्वास्थ के लिये उसका बहुत महत्व है। इस पर कुछ काव्यात्मक अभिव्यक्ति के रूप में पंक्तियां।


सड़कों पर इतनी तेज मत चलो कि
जमीन पर आ गिरो
पांव जमीन पर ही रखो
हवा में उड़ने की कोशिश मत करो कि
अपने ही ओढ़े दर्द के जाल में घिरो।
एक पल ही बहुत है दुर्घटना के लिये
वाहनों पर बिना अक्ल साथ लिये यूं न फिरो।
------------
कवि लेखक एंव संपादक-दीपक भारतदीप,Gwalior
http://dpkraj.blogspot.com
------------------------

दीपक भारतदीप की शब्दयोग पत्रिका पर लिख गया यह पाठ मौलिक एवं अप्रकाशित है। इसके कहीं अन्य प्रकाश की अनुमति नहीं है।

अन्य ब्लाग
1.दीपक भारतदीप की शब्द पत्रिका
2.अनंत शब्दयोग
3.दीपक भारतदीप की शब्दयोग-पत्रिका
4.दीपक भारतदीप की शब्दज्ञान पत्रिका

यह रचनाएँ जरूर पढ़ें

Related Posts with Thumbnails

हिंदी मित्र पत्रिका

यह ब्लाग/पत्रिका हिंदी मित्र पत्रिका अनेक ब्लाग का संकलक/संग्रहक है। जिन पाठकों को एक साथ अनेक विषयों पर पढ़ने की इच्छा है, वह यहां क्लिक करें। इसके अलावा जिन मित्रों को अपने ब्लाग यहां दिखाने हैं वह अपने ब्लाग यहां जोड़ सकते हैं। लेखक संपादक दीपक भारतदीप, ग्वालियर

यह रचनाएँ जरूर पढ़ें

Related Posts with Thumbnails

विशिष्ट पत्रिकाएँ