समस्त ब्लॉग/पत्रिका का संकलन यहाँ पढें-

पाठकों ने सतत अपनी टिप्पणियों में यह बात लिखी है कि आपके अनेक पत्रिका/ब्लॉग हैं, इसलिए आपका नया पाठ ढूँढने में कठिनाई होती है. उनकी परेशानी को दृष्टिगत रखते हुए इस लेखक द्वारा अपने समस्त ब्लॉग/पत्रिकाओं का एक निजी संग्रहक बनाया गया है हिंद केसरी पत्रिका. अत: नियमित पाठक चाहें तो इस ब्लॉग संग्रहक का पता नोट कर लें. यहाँ नए पाठ वाला ब्लॉग सबसे ऊपर दिखाई देगा. इसके अलावा समस्त ब्लॉग/पत्रिका यहाँ एक साथ दिखाई देंगी.
दीपक भारतदीप की हिंद केसरी पत्रिका
Showing posts with label हास्य व्यंग्य. Show all posts
Showing posts with label हास्य व्यंग्य. Show all posts

Sunday, April 4, 2010

पश्चिम के विज्ञान सिद्धांत तथा भारतीय अध्यात्म दर्शन-हिन्दी लेख (western science and indian thought-hindi article)

हमारे ब्लाग लेखक मित्र उन्मुक्त अपने आप में एक रहस्यमय व्यक्त्तिव के स्वामी हैं। उनके निज व्यक्त्तिव को लेकर कयास लगाते हुए अनेक ब्लाग लेखकों ने कुछ पाठ भी लिखें हैं। कुछ ब्लाग लेखक ऐसे हैं जो अब उनके बारे में कोई कयास नहीं लगाते। इसका कारण यह है कि उनके निज रहस्यों पर अनुमान करने की बजाय उनके लेखन के आधार पर बहुत कुछ समझ गये हैं। कोई आदमी अपना नाम गुप्त रखते हुए निवास अदृश्य स्थान पर बना सकता है पर अगर वह अपने हाथों से लिखकर बाहर शब्द भेजेगा तो वह उसकी पूरी कहानी बयान कर देंगे। इसके लिये यह जरूरी है कि उसका लिखा कोई पढ़े और फिर समझे। यकीनन उन्मुक्त अपने नाम के अनुरूप उन्मुक्त भाव से लिखते हैं और सच्चाई यह है कि उन जैसे पचास या सौ लेखक अगर इस इंटरनेट पर हिन्दी लिखने आ जायें तो भले ही हमारी भाषा के पाठों की संख्या कम हो पर उसका प्रभाव बहुत दूर तक रहेगा।
उनका ‘डार्विन के विकासवाद के सिद्धांत’ की अवधारणाओं को भारत के प्राचीन हिन्दू धर्मग्रथों में ढूंढने का प्रयास एकदम नया है। सृष्टि के संबंध में इस लेखक द्वारा लिखे गये एक पाठ का उन्मुक्त जी ने उल्लेख करते हुए ‘डार्विन के विकासवाद’ के सिद्धांत को पतंजलि योग दर्शन में देखने का आग्रह करने के साथ ही एक पाठ लिख डाला।
यहां उन्मुक्त जी के उस पाठ की एक बात का उल्लेख करना जरूरी लगता है जिसमें उन्होंने भगवान विष्णु के चौदह अवतारों में मानव विकास के सिद्धांत को स्थापित करने का प्रयास किया है। उनके इस प्रयास ने हैरान कर दिया। पतंजलि योग दर्शन में विकास वाद के सिद्धांत को ढूंढने का उनका आग्रह अभी तक इस लेखक को समझ में नहीं आया पर यह अकारण या अतार्किक नहीं हो सकता जिस पर कभी विचार अवश्य करेंगे।
यह लेखक कभी विज्ञान का विधार्थी नहीं रहा पर भारतीय अध्यात्मिक ग्रंथों के वर्णनों को नये संदर्भों में देखने का प्रयास किया-वह भी इसलिये क्योंकि अंतर्जाल पर उस पर लिखने में मजा आने लगा। उन्मुक्त संभवतः आयु में इस लेखक से छोटे होंगे पर अंतर्जाल पर वरिष्ठ हैं और कहना चाहिए कि उनका विशद अध्ययन पहले ही प्रारंभ हो गया होगा। उन्मुक्त जी के डार्विन के विकासवाद बहुत सारे लेख देखने को मिले। भारत के प्राचीन ग्रंथों को नये संदर्भों में देखने की इच्छा के विषय में इस लेखक और उन्मुक्त जी की दिलचस्पी समान हो सकती है पर जहां पाश्चात्य विज्ञानियों के सिद्धांतों की तुलना की बात आयेगी वहां उन्मुक्त जी की बात का जवाब देना बहुत कठिन है क्योंकि उसके लिये आधुनिक विज्ञान का व्यापक अध्ययन होना आवश्यक है।
इस लेखक ने पश्चिमी वैज्ञानिक के विकासवाद के सिद्धांत के बारे में यह पढ़ा है कि ‘मानव पहले एक बंदर या उस जैसा जीव था। जिसकी पूंछ धीरे धीरे लुप्त होती गयी।’
उनके इसी सिद्धांत के कारण पूरा विश्व मानता है कि मनुष्य के पूर्वज बंदर थे।
यह लेखक उनके सिद्धांतों से असहमत होता है। वैसे इस लेखक ने एक पाश्चात्य विज्ञानी का ही एक लेख पढ़ा था जिसमें सभ्यता के विकास का वर्णन दिलचस्प था। उसमें बताया गया था कि मनुष्य अफ्रीका (शायद दक्षिण अफ्रीका) में प्रकट हुआ पर वहां उसे सभ्यता का ज्ञान नहीं था। वहां से वह भारत गया जहां उसका बौद्धिक परिष्कृतीकरण हुआ। फिर भारत से फिर वह मध्य एशिया गया जहां उसे अधिक ज्ञान मिला-एक तरह से कहें तो इस मायावी संसार की जानकारी। वह फिर भारत लौटा तथा धीमे धीमे बौद्धिक रूप से समृद्ध होकर पूरे विश्व में फैला। हम इन दोनों सिद्धांतों के बीच में खड़े होकर विचार करते हैं। इस लेखक का मानना है कि किसी भी सर्वमान्य सिद्धांत का अगर अवलोकन करना हो तो उसके साथ बहने की बजाय उसे बाहर निकलते हुए दृष्टा की तरह बहते हुए देखना चाहिये। हम किसी वैज्ञानिक के सिद्धांतों के प्रतिपादन के समर्थन में दिये तथ्यों के साथ बहते जायें अच्छी बात है, पर एक बार अपनी जगह पर मस्तिष्क स्थिर कर उसे सामने से आते देखें और फिर निष्कर्ष निकालें। जब डार्विन का सिद्धांत देखते है और आज का मनुष्य पर दृष्टिपात करते हैं तो लगता है कि अगर यह सही है कि मनुष्य कभी बंदर था पर सभी जगह उसका रूप बदल गया यह सही नहीं लगता। आखिर मनुष्य में दैहिक आधार पर अभी भी गोरे, काले, नाटे, लंबे, मोटे और पतले के आधार पर विभाजन दिखाई देता है वह क्यों नहीं समाप्त हुआ। मनुष्य देह तथा पांच तत्वों से बनी है-यह भारतीय अध्यात्म कहता है जबकि पाश्चात्य विज्ञान का यह मानना है कि अनेक प्रकार के छोटे अणु मिलकर इस संसार को बनाते हैं। हम पाश्चात्य ज्ञान को आधुनिक मानते हैं पर कभी पंच तत्वों का अवालोकन किया है! प्रथ्वी, आकाश, अग्नि, वायु तथा जल छोटे अणुओं या बूंदों के समूह से बनते हैं इसके लिये किसी विस्तार की आवश्यकता नहीं है। भारतीय दर्शन में इसका उल्लेख नहीं हुआ तो इसका कारण यह है कि इसकी जरूरत नहीं है। कहने का अभिप्राय यह है कि भारतीय ज्ञान परंपरा सभ्यता प्रारंभ होते ही निर्मित हो गयी थी। भारत में बौद्धिक रूप से समृद्ध होकर मनुष्य पूरे विश्व में फैला क्योंकि यहां ज्ञान की धारा में वह नहा चुका था। इधर जब पाश्चात्य समाज की शक्ति बढ़ी तो उसने अपने ढंग से सोचना प्रारंभ किया। जब वहां रहे मनुष्यों की स्मृति पीढ़ियों के साथ शनैः शनैः विलुप्त होती गयी तब वहां आधुनिक विज्ञान का प्रारंभ हुआ। उन्होंने खोज शुरु की पर यह सभ्यता प्रारंभ होने तथा आधुनिकता के चरम के बीच की थी। जबकि भारत में वेद जैसे महाग्रंथों की रचना तो मनुष्य जीवन के साथ ही प्रारंभ हो गयी थी। इसलिये ही जब भी कोई पाश्चात्य सिद्धांत सर्वमान्य होता है तो उसके तत्व भारतीय धर्मग्रंथों में मिलते हैं। विश्व सभ्यता के विकास का दूसरा सिद्धांत हम देखें तो इससे इस बात की पुष्टि होती है। भारतीय खोज प्राचीन है जबकि पाश्चात्य खोज नवीनतम है पर इससे मूल तत्व नहीं बदलते। हां, भाषा, भाव तथा संप्र्रेषण के तरीके में थोड़ी भिन्नता हो सकती है। खासतौर से तब जब भारतीय ग्रंथों की रचना के समय उसमें साहित्य का पुट देने का प्रयास किया गया तो उसमें व्यंजना विद्या के साथ अनेक प्रकार के शाब्दिक अलंकरण भी सजायें गये जिसमें चमत्कार होने का आभास भी होता है।
अब आते हैं उक्त पश्चिमी वैज्ञानिक के विकासवाद के सिद्धांत के सिद्धांत पर। उसमें दम नज़र नहीं  आता। मनुष्य यानि कोई एक नहीं बल्कि पुरा समुदाय। यह संभव नहीं है कि पूरे विश्व के मनुष्यों की पूंछ लापता हो जाये। अगर हम उनकी यह बात मान लें तो फिर यह सवाल भी आता है कि पूरे विश्व के मनुष्यों का रंग या कद काठी एक जैसी क्यों नहीं है! एक ही परिवार में रहने वाले व्यक्तियों के रंग, कद तथा चाल में अंतर कैसे होता है? अगर बंदर के रूप से मनुष्य का स्वरूप बदला तो फिर देह के अन्य हिस्सों में समानता क्यों नहीं  आयी?
कहने का अभिप्राय यह है कि यह सिद्धांत कल्पित लगता है। उन्मुक्त जी ने अवतारों की बात मानव विकास के सिद्धांतों से जोड़ने का प्रयास किया है। अच्छा और भावपूर्ण लगा। पर यहां भी याद रखने लायक यह बात है कि मत्स्यावतारहो या नरसिंह अवतार, जिस काल में हुए उस समय वर्तमान काल जैसी ही देहवाले ही मनुष्य थे। इसका आशय यह है कि उस समय तक मनुष्य का विकास हो चुका था। ऐसे में चाहे मत्स्यावतार हो या नरसिंह अवतार वह उस समय के समूचे मनुष्य समुदाय की दैहिक स्थिति का प्रतिबिम्ब नहीं कहे जा सकते।
मनुष्य के पूर्वज अगर बंदर होते तो पूरे विश्व में उनकी पूंछ लुप्त नहीं हो सकती थी। रीढ़ के हड्डी एकदम नीचे बने उभरे ठोस तत्व को देखकर वहां पूंछ होने की बात बेमानी है क्योंकि दरअसल पूरी देह का आधार स्तंभ है और हम यह मानते हैं कि सृष्टि ने हर चीज सोच समझकर बनायी है ताकि जीवन की धारा यहां बह सके। दूसरा यह भी कह सकते हैं कि बनी तो ढेर सारी चीजें होंगी पर जिनका वैज्ञानिक आधार मजबूत रहा वही आगे जीवन यात्रा जारी रख पायीं जैसे कि मनुष्य की रीढ़ की हड्डी का वह मूलाधार चक्र जहां पूंछ होने की कल्पना की जाती है।
आखिरी बात अगर मनुष्य बंदर था तो अभी भी इस धरती पर इतने सारे बंदर क्यों है? एक बदंर ने इस लेखक से हनुमान जी के मंदिर में प्रसाद इस तरह छीन ले गया था कि जैसे कि उसका उस पर अधिकार हो, यह सरासर लूट थी पर बंदर तो कानून के दायरे से बाहर हैं। उस समय यह लेखक सोच रहा था कि क्या पूरी धरती पर जब मनुष्य धीरे धीरे अपनी पूंछ की लंबाई खो रहा था-कहा जाता है कि कुछ बंदर कपड़े पहनने लगे थे और इसके कारण उनकी पीढ़ियों का शनै शनै परिवर्तन हो रहा था-तब क्या बंदरों का एक समुदाय मनुष्य होने से बचने के लिये प्रयास कर रहा था ताकि भविष्य में सभ्य कानून उस पर लागू न हों और वह चाहे जैसी लूट करे कहलायेगा बंदर ही और बच जायेगा। शुरुआती दौर में मनुष्य और बंदरों मे अंतर अधिक नहीं रहा होगा पर धीरे धीरे संवाद की कमी के कारण ऐसा भी हो गया कि दोनों का संपर्क टूट गया। इस सिद्धांत पर यकीन न करने का कारण यह भी है कि इस धरती पर ऐसा कहीं सुनने को नहीं मिलता कि कोई मनुष्य कपड़े सिलवाने के लिये किसी दर्जी के पास गया हो और पूंछ वाली जगह पर छेद रखने का आग्रह करता हो। अगर बंदर से मनुष्य बना है तो एक नहीं ऐसे लाखों उदाहरण होते। जैसे मनुष्य अब काले, गोरे, नाटे, लंबे, मोटे, पतले तथा आदिवासी और आधुनिक वर्ग में बंटा हुआ, वैसे ही यहां पूंछ वाले और बिना पूंछ वाले दोनों प्रकार के मनुष्य होते। इतना ही नहीं विवाहों के अवसर पर यह तो देखा ही जाता कि हर दंपति पुंछ या बिना पूंछ वाला ही होना चाहिये वरना दोनों एक दूसरे की मजाक उड़ायेंगे। पूंछ की लंबाई भी देखी जाती। दूसरी बात यह कि अगर मनुष्य पूंछ वाले होते तो एक दूसरे की पूंछ खींचकर लड़ मर गये होते। उनकी इतनी बड़ी संख्या नहीं होती। चाहे कोई कितना भी कहें मानवीय स्वभाव जैसा आज है वैसा पहले भी था। यह बदल नहीं सकता। कुछ बातें व्यंग्य में लिखी है कुछ गंभीर हैं पर सच यह है कि यह सब इस लेखक के मन में बहुत समय से चलता रहा है। सो लिख दिया। इस विषय पर आगे भी लिखेंगे पर फिलहाल इतना ही।
--------------------------
कवि लेखक एंव संपादक-दीपक भारतदीप,Gwalior
http://dpkraj.blogspot.com
------------------------

दीपक भारतदीप की शब्दयोग पत्रिका पर लिख गया यह पाठ मौलिक एवं अप्रकाशित है। इसके कहीं अन्य प्रकाश की अनुमति नहीं है।
अन्य ब्लाग
1.दीपक भारतदीप की शब्द पत्रिका
2.अनंत शब्दयोग
3.दीपक भारतदीप की शब्दयोग-पत्रिका
4.दीपक भारतदीप की शब्दज्ञान पत्रिका

Sunday, October 18, 2009

‘पुराने माल' का नया स्वयंवर-व्यंग्य आलेख (purane mal ka naya svyanvar-hindi vyangya)

जहां तक भारत की स्वयंवर परंपराओं से जुड़ी कथाओं की हमें जानकारी है तो उसके नायक नायिका तो नयी उम्र के एकदम ताजा पात्र होते थे पर इधर दूरदृश्य प्रसारणों (टीवी कार्यक्रम) में देख रहे हैं उस परंपरा के नाम पर एक तरह से पुराना कबाड़ सजाया जा रहा है।
उच्च शिक्षा-अजी, यही वाणिज्य स्नातक की-के दौरान महाविद्यालयों के आचार्य अपने अपने विषयों के पाठ्य पुस्तकें लाने के निर्देश साथ उनके लेखकों का नाम भी लिखाते थे। चूंकि अपने यहां शिक्षा के दौरान उस समय तक-अब पता नहीं क्या स्थिति है- आचार्य का वाक्य ब्रह्म वाक्य समझा जाता था इसलिये हम उन पुस्तकों ढूंढने निकलते थे। पुराने साथी छात्रों ने बता दिया कि इसके लिये ‘द्वितीय हस्त पुस्तकें (सैकिण्ड हैण्ड बुक्स) लेना बेहतर रहेगा। वह यह राय इसलिये देते थे कि वह अपनी पुस्तकें बेचकर आगे की पुस्तकें इसी तरह लाते थे। उनके मार्गदर्शन का विचार कर हम भी ‘द्वितीय हस्त पुस्तकें’ हम खरीद लाते थे अलबत्ता उनको बेचने कभी नहीं गये।
उस समय शहर में एक दुकान तो ऐसी थी जो उच्च और तकनीकी शिक्षा की द्वितीय हस्त पुस्तकों का ही व्यापार करती थी। पहले से दूसरे हाथ में जाती पुस्तकें उनके लिये कमीशन जुटाने का काम करती थी। हम सोचते थे कि ‘द्वितीय हस्त पुस्तकें’ खरीद रहे हैं पर बाद में जब थोड़ा भाषा ज्ञान हुआ तो पता लगा कि पुस्तकें तो पुस्तकें हैं उनके लिये द्वितीय हस्त -हो सकता है तृतीय और चतुर्थ भी हो- हम ही उनके लिये होते थे।
बहरहाल इतना तय रहा कि हमने अपनी उच्च शिक्षा ऐसी ‘द्वितीय हस्त पुस्तकों’ के सहारे ही प्राप्त की। इसलिये जब कहीं नयी पुरानी चीज की चर्चा होती है तब हमें उस द्वितीय हस्त पुस्तकों का ध्यान आता है।

देखा जाये तो हम जीवन में कभी न कभी द्वितीय हस्त या कहें पुराना माल बन ही जाते हैं। कम से कम शादी के मामले में तो यही होता है। पहली शादी का महत्व हमेशा ही रहता है दूसरी शादी का मतलब ही यही है कि आप सैकिण्ड हैंड हैं या आपकी साथी? इस पर विवाद हो सकता है।
इधर एक दूरदृश्य (टीवी कार्यक्रम) धारावाहिक में हमने देखा कि एक तलाकशुदा आदमी अपना स्वयंवर रचा रहा है। तब हमें भी सैकिण्ड पुस्तक का ध्यान आया। हम आज तक तय नहीं कर पाये कि उन पुस्तकों के लिये हम द्वितीय हस्त थे या वही हमारे लिये पुरानी थी। अलबत्ता उन पुस्तकों को पाठक मिला और हमें ज्ञान-इसका प्रमाण यह है कि हम इतना लिख लेते हैं कि लोगों की हाय निकल जाती है। फिर हम स्वयंवर प्रथा पर विचार करते हैं जिनका अध्यात्म पुस्तकों में-जी, वह बिल्कुल नयी खरीद कर लाते थे क्योंकि पाठ्य पुस्तकों के मुकाबले वह कुछ सस्ती मिलती थी-इस प्रथा का जिक्र पढ़ते रहे हैं। जहां तक हमारी जानकारी है स्वयंवर ताजा चेहरों के लिये आयोजित किया जाता था। तलाक शुदा या जीवन साथी खो चुके लोगों के लिये कभी कोई स्वयंवर आयोजित हुआ हो इसका प्रमाण नहीं मिलता। हम यह जरूर कहते हैं कि स्त्री के प्रति समाज के मानदण्ड अलग हैं पर जहां तक पहली शादी की बात है तो उसका ताजगी का पैमाना दोनों पर एक जैसा लागू होता है। वैसे हमारे यहां प्रचलित विदेशी विचार के अनुसार पहला प्यार ही आखिरी प्यार होता है पर देसी भाषा में ‘पहली शादी’ को ही आखिरी शादी माना गया है। उसके बाद आदमी हो या औरत- जहां तक सामाजिक रूप से शादी का प्रश्न है-बासी चेहरे की श्रेणी में आ जाते हैं। अगर स्त्री का दूसरा विवाह हो तो एकदम सादगी से होता है और पुरुष का कुछ धूमधाम से होने के बावजूद बारातियों का चेहरा बासी लगता है क्योंकि वह इतने खुश नहीं दिखते जितना पहली शादी में थे-यह अनुभव की हुई बात बता रहे हैं। तात्पर्य यह है कि यह स्वयंवर केवल ताजा चैहरे वाले नवयुवा वर्ग-जी, युवा वर्ग से पहले का वर्ग- के सदस्यों के लिये रहा है। इसमें लड़का लड़की आपस में दूर किसी दूसरे से भी नहीं मिले होते थे। इसलिये उनके विवाहों का वर्णन आज भी ताजगी से भरा लगता है।
अभी एक अभिनेत्री का स्वयंवर हुआ था। वह वर चुनने नहीं आई बल्कि मंगेतर चुनने आयी थी और फिर उसे प्रेमी बताने लगी। उसी अभिनेत्री का एक अभिनेत्रा से प्रेम संबंध कुछ दिन पहले ही विच्छेद हुआ था। देखा जाये तो उसे एकदम ताजा चेहरा नहीं माना जा सकता था क्योंकि अंततः उसने प्रचार माध्यमों में अनेक बार उस अभिनेता से प्रेम संबंध होने की बात स्वीकारी थी। मगर बाजार ने उसका स्वयंवर बेचा और कमाया भी।

इधर एक बड़े आदमी का बेटे ने भी दूरदृश्य धारावाहिकों में अपने को अभिनेता के रूप में स्थापित कर लिया है। उस पर मादक द्रव्यों के सेवन का आरोप तो एक बार लग ही चुका है साथ ही उसने एक विवाह भी किया जिसकी परिणति तलाक के रूप में हुई। अब उसके स्वयंवर का कार्यक्रम हो रहा है। देश में जो बौद्धिक जड़ता है उसे देखकर उसके कार्यक्रम की सफलता में कोई संदेह नहीं है। कहने को तो लोग कहते हैं कि भारतीय अध्यात्म ग्रंथों को पढ़ने से कुछ नहीं होता पर बाजार उसमें से बेचने योग्य परंपराओं क्यों ला रहा है? सच बात तो यह है कि हमारे धर्म ग्रंथों में शिक्षा, तत्व ज्ञान के साथ मनोरंजन भी है इसलिये उनका आकर्षण सदाबहार रहता है। दूसरा सच यह भी है कि रामायण, श्रीमद्भागवत, महाभारत, वेद, पुरान, उपनिषद जिस तरह लिखे गये हैं उसकी बराबरी अब कोई लिखने वाला कर ही नहीं सकता। शायद यही कारण है कि आधुनिक विद्वानों ने जहां तक हो सके समाज से उनको बहिष्कृत करने के लिये हर संभव प्रयास किया है क्योंकि उनके प्रचलन में रहते उनकी रचनायें प्रतिष्ठित नहीं हो पाती। आधुनिक भारत में विवेकानंद जैसे जो दिग्गज हुए हैं वह भी इन्हीं महाग्रंथों के अध्ययन के कारण हुए हैं। इसलिये बकायदा इन महाग्रंथों से समाज को दूर रखने का प्रयास किया गया। उसका परिणाम यह हुआ कि आजकल की नयी पीढ़ी के वही सदस्य अपने देश को समझ सकते हैं जिन्होंने घर पर इनका अध्ययन किया है, बाकी के लिये यह संभव नहीं है क्योंकि इनके अध्ययन के लिये कोई औपचारिक शिक्षा केंद्र नहीं है। अगर भारतीय अध्यात्मिक ग्रंथों के लिये कोई शैक्षणिक केंद्र खुले तो आज भी लोग उसमें अपने बच्चों को ही नहीं पढ़ायेंगे बल्कि स्वयं भी जायेंगे। यह कमी पेशेवर संतों से नहीं पूरी हो सकती। ऐसे मे स्वयंवर जैसी व्यवस्था के बारे में किसी को अधिक पता नहीं है या फिर लोग ध्यान में नहीं ला रहे।
बाजार के प्रभाव में तो प्रचार माध्यम खलनायकों को नायक बनाये जा रहे हैं। पता नहीं वह कैसे वह इन सितारों को चमका रहे हैं जिनके चरित्र पर खुद इन्हीं प्रचार माध्यमों ने कभी दाग दिखाये हैं। देखा जाये तो यह स्वयंवर कार्यक्रम देश का मजाक उड़ाने जैसा ही है। अगर विदेशी लोग इनको देखेंगे तो यही सोचेंगे कि-‘अरे, यह कैसी इस देश की घटिया प्रथा है? जिसमें चाहे कभी भी किसी का स्वयंवर रचाया जा सकता है
वैसे बाजार जो कर रहा है उस पर किसी का नियंत्रण नहीं है। होना भी नहीं चाहिए पर लोगों में जागरुकता आ जाये तो हो सकता है ऐसे कार्यक्रम ऊंची वरीयता प्राप्त नहीं कर सकते। कम से कम सैकिण्ड हैण्ड पुस्तक को नया बेचने का काम तो करने से उन्हें रोका जा सकता है।
................................................
लेखक संपादक-दीपक भारतदीप
दीपक भारतदीप की शब्दयोग पत्रिका पर लिख गया यह पाठ मौलिक एवं अप्रकाशित है। इसके कहीं अन्य प्रकाश की अनुमति नहीं है।
कवि एंव संपादक-दीपक भारतदीप
अन्य ब्लाग
1.दीपक भारतदीप की शब्द पत्रिका
2.अनंत शब्दयोग
3.दीपक भारतदीप की शब्दयोग-पत्रिका
4.दीपक भारतदीप की शब्दज्ञान पत्रिका

Friday, May 1, 2009

छोटा प्रश्न-लघु कथा (ek chhota saval-hindi laghu katha)

वह विशेष बुत अपना भाषाण दे रहा था। उसका विषय था समाज की समस्यायें और उनका हल। उसने अपना भाषण समाप्त किया। सामने बैठी आम बुतों की भीड़ ने तालियां बजाईं। उसने अपना भाषण समाप्त किया और फिर कहा-‘अगर किसी को मेरी बात पर कोई शक हो तो अपना प्रश्न बेहिचक पूछ सकते हैं।’
भीड में बैठे समान्य बुत खामोश रहे पर एक ने कहा-‘आप यह बतायें कि मेरे घर में पानी की तंगी हमेशा रहती है। आपने कहा था कि पानी का संचय करें और इसके लिये पेड़ पौधे भी लगायें। मेरे घर के बाहर सारी जमीन पक्की है तो बाहर आंगन में खुदाई करवा कर कच्चा करवा दूं तो ठीक रहेगा।’

उस विशेष बुत ने कहा-‘यहां हम समाज की समस्याओं के हल के लिये एकत्रित हुए हैं न कि निजी विषयों पर चर्चा के लिये। फिर भी जवाब देता हूं कि किसी विशेषज्ञ से चर्चा कर फिर ऐसा करें।’
वह विशेष बुत उठकर चला गया। इधर सारे आम बुत उस प्रश्नकर्ता बुत को ऐसे देखा जैसे कि वह कोई अजूबा हो।’
उसका मित्र बुत उसके पास आया और बोला-‘क्या ज्रूरत थी प्रश्न करने की?’
प्रश्नकर्ता बुत ने कहा-‘पर मेरे प्रश्न पर सभी मुझे ऐसे क्यों देख रहे हैं? क्या प्रश्न करना बुरा है?’
मित्र बुत ने कहा-‘हां, प्रश्न करने का मतलब तुम सोचते हो। इसका मतलब है कि तुम फालतू आदमी हो! आजकल किसे फुरसत है सोचने की जो प्रश्न करे। फिर उनके उत्तर असहज करते हैं क्योंकि उन पर भी सोचना पड़ता है। फिर वह विशेष बुत था और हम उसे सुनने आये थे। उसकी बात सुनना जरूरी था क्योंकि वह विश्ेाष है। प्रश्न करने का अर्थ यह कि तुम आम बुत की बजाय विशेष बनना चाहते हो और भला यह भीड़ कैसे सहन कर सकती है? तुम्हारा प्रश्न ही तुम्हें आम बुतों की भीड़ में विशिष्टता प्रदान कर रहा था और वह उसे नहीं देख सकते। इसलिये तुम्हें हास्याप्रद दृष्टि से देखकर अपनी खिसियाहट निकाल रहे थे।
प्रश्नकर्ता ने कहा-‘पर उस विशेष बुत को इतनी देर सुना! तब तो कुछ नहीं और मैंने प्रश्न किया तो सब दुःखी हो गये।’
मित्र बुत ने कहा-‘हां, यहां बिना सोचे सुनना और सुनाना ही चलता है। प्रश्न करने का मतलब यह है कि तुम सोचते हो। सोचते हुए आदमी को देखकर दूसर चिढ़ जाते हैं क्योंकि वह सोचते नहीं इसलिये प्रश्न करना उन्हें असहज लगता है और गलती से कर भी डालें तो उसके उत्तर से उनको सोचना पड़ता है। यह कठिन प्रक्रिया है और जब हम आराम से हैं तो क्यों उसे अपनायें?’
प्रश्नकर्ता बुत ने पूछा-’पर तुम परेशान क्यों हो?’
मित्र बुत ने कहा-‘इस बात से कि तुम अगर अपने घर के बाहर जमीन कच्ची करवाकर उस पेड़ पौधे लगाओगे तो हो सकता है तुम्हारी लिये अच्छा हो जाये। पानी का संचय भी होगा तो अच्छी वायु भी मिलने लगेगी। तुम्हें देखकर मेरे अंदर भी ऐसा करने का विचार आयेगा तब मुझे खर्च भी करना पड़ेगा और मेहनत भी करना पड़ेगी। अब बताओ, जिंदगी आराम से चल रही है। पानी की कमी है तो कोई बात नहीं! इधर उधर गुस्सा निकालकर व्यक्त तो कर लेते हैं। मगर इतनी सारी मेहनत से तो बचते हैं। सोचने की तकलीफ तो नहीं होती।’
प्रश्नकर्ता बुत ने कहा-‘मगर तुम सोच रहे हो? फिर अच्छा करने की क्यों नहीं सोचते?’
मित्र बुत ने कहा-‘मैं कुछ न करने की सोच रहा हूं, इसमें कोई बुराई नहीं है। इससे दिमाग और शरीर को कोई तकलीफ नहीं होगी, पर तुम्हारा प्रश्न और उसका उत्तर कुछ करने के लिये प्रेरित करता है। बस यही नहीं चाहता! इसलिये कभी ऐसी जगह पर मेरे साथ चलो तो सोचने के लिये प्रेरित करने वाले प्रश्न नहीं उठाया करो क्योंकि फिर उत्तर भी ऐसे ही आयेंगे।’
मित्र बुत चला गया पर प्रश्नकर्ता बुत अभी तक यही सोच रहा था कि‘आखिर उसके एक छोटा प्रश्न करने में बुराई क्या थी?’
.............................
दीपक भारतदीप की शब्दयोग पत्रिका पर लिख गया यह पाठ मौलिक एवं अप्रकाशित है। इसके कहीं अन्य प्रकाश की अनुमति नहीं है।
कवि एंव संपादक-दीपक भारतदीप
अन्य ब्लाग
1.दीपक भारतदीप की शब्द पत्रिका
2.अनंत शब्दयोग
3.दीपक भारतदीप की शब्दयोग-पत्रिका
4.दीपक भारतदीप की शब्दज्ञान पत्रिका
लेखक संपादक-दीपक भारतदीप

Saturday, September 20, 2008

कदम कदम पर बिकती है भलाई यहाँ-हिन्दी शायरी

हर जगह सर्वशक्तिमान के दरबार में
बैठा कोई एक सिद्ध

आरजू लिए कोई वहां
उसे देखता है जैसे शिकार देखता गिद्द
लगाते हैं नारा
"आओ शरण में दरबार के
अपने दु:ख दर्द से मुक्ति पाओ
कुछ चढ़ावा चढ़ाओ
मत्था न टेको भले ही सर्वशक्तिमान के आगे
पर सिद्धों के गुणगान करते जाओ
जो हैं सबके भला करने के लिए प्रसिद्ध

इस किनारे से उस किनारे तक
सिद्धो के दरबार में लगते हैं मेले
भीड़ लगती है लोगों की
पर फिर भी अपना दर्द लिए होते सब अकेले
कदम कदम पर बिकती है भलाई
कहीं सिद्ध चाट जाते मलाई
तो कहीं बटोरते माल उनके चेले
फिर भी ख़त्म नहीं होते जमाने से दर्द के रेले
नाम तो रखे हैं फरिश्तों के नाम पर
फकीरी ओढे बैठे हैं गिद्द
उनके आगे मत्था टेकने से
अगर होता जमाने का दर्द दूर
तो क्यों लगते वहां मेले
ओ! अपने लिए चमत्कार ढूँढने वालों
अपने अन्दर झाँक कर
दिल में बसा लो सर्वशक्तिमान को
बन जाओ अपने लिए खुद ही सिद्ध

--------------------------------


दीपक भारतदीप की शब्दयोग पत्रिका पर लिख गया यह पाठ मौलिक एवं अप्रकाशित है। इसके कहीं अन्य प्रकाश की अनुमति नहीं है।
कवि एंव संपादक-दीपक भारतदीप

Friday, September 12, 2008

सास पर लिखी दो कवितायें-व्यंग्य कविता

नयी बहू कवियित्री है
जब सास को पता लगी
तो उसकी परीक्षा लेने की बात दिमाग में आयी
उसने उससे अपने ऊपर कविता लिखने को कहा
तो बहू ने बड़ी खुशी से सुनाई
‘मेरी सास दुनियां में सबसे अच्छी
जैसे मैंने अपनी मां पायी
बोलना है कोयल की तरह
चेहरा है लगता है किसी देवी जैसा
क्यों न सराहूं अपना भाग्य ऐसा
चरण धोकर पीयूं
ऐसी सास मैंने पायी’

सास खुश होकर बोली
‘अच्छी कविता करती हो
लिखती रहना
मेरी भाग्य जो ऐसी बहू पाई’

दो साल बाद जब वह
कवि सम्मेलन जाने को थी तैयार
सास जोर से चिल्लाई
‘क्या समझ रखा है
घर या धर्मशाला
मुझसे इजाजत लिये बिना
जब जाती और आती हो
भूल जाओं कवि सम्मेलन में जाना
हमें तुम्हारी यह आदत नहीं समझ मंें आयी’

गुस्से में बहू ने अपनी यह कविता सुनाई
‘कौन कहता है कि सास भी
मां की तरह होती है
चाहे कितनी भी शुरू में प्यारी लगे
बाद में कसाई जैसी होती है
हर बात में कांव कांव करेगी
खलनायिका जैसा रूप धरेगी
समझ लो यह मेरी आखिरी कविता
जो पहली सुनाई थी उसके ठीक उलट
अब मत रोकना कभी
वरना कैसिट बनाकर रोज
सुनाऊंगी सभी लोगों को
तुम भूल जाओ अपना रुतवा
मैं नहीं छोड़ सकती कविताई’

सास सिर पीटकर पछताई
‘वह कौनसा मुहूर्त था जो
इससे कविता सुनी थी
और आगे लिखने को कहा था
अब तो मेरी मुसीबत बन आई
अब कहना है इससे बेकार
कहीं सभी को न सुनाने लगे
क्या कहेगा जब सुनेगा जमाई
वैसे ही नाराज रहता है
करने न लगे कहीं वह ऐसी कविताई

.........................................

दीपक भारतदीप की शब्दयोग पत्रिका पर लिख गया यह पाठ मौलिक एवं अप्रकाशित है। इसके कहीं अन्य प्रकाश की अनुमति नहीं है।
कवि एंव संपादक-दीपक भारतदीप

Friday, August 22, 2008

वफादारी कोई मुफ्त में नहीं मिलती जो लोगे-व्यंग्य क्षणिकाएँ


सेठ ने मजदूर से कहा
‘तुम्हें अच्छा मेहनताना दूंगा
अगर वफादारी से काम करोगे‘
मजदूर ने कहा
‘काम का तो पैसा मै लूंगा ही
पर वफादारी का अलग से क्या दोगे
वह कोई मुफ्त की नहीं है जो लोगे
..................................

एक आदमी ने दूसरे आदमी से
‘श्वान’ कह दिया
पास ही खड़े एक
श्वान ने सुन लिया तब
उसने पास ही ऊंघ रहे दूसरे श्वान से कहा
‘चल दोनों अपने घर लौट चलें
मालिकों ने जितना घूमने का
समय दिया था पूरा हो गया
कहीं ऐसा न हो वह नाराज हो जायें
तुमने सुना नहीं,
पर सुनकर मेरा दिल बैठा जा रहा है
कहीं हमारी जगह लेने कोई
दूसरा प्राणी तो नहीं आ रहा है
ऊपर वाले ने इंसान को वफादार जो बना दिया

.....................................................
दीपक भारतदीप की शब्दयोग पत्रिका पर लिख गया यह पाठ मौलिक एवं अप्रकाशित है। इसके कहीं अन्य प्रकाश की अनुमति नहीं है।
कवि एंव संपादक-दीपक भारतदीप

Friday, July 25, 2008

मिट्टी और मांस की मूर्ति-लघुकथा

मूर्तिकार फुटपाथ पर अपने हाथ से बनी मिट्टी की भगवान के विभिन्न रूपों वाली छोटी बड़ी मूर्तियां बेच रहा था तो एक प्रेमी युगल उसके पास अपना समय पास करने के लिये पहुंच गया।
लड़के ने तमाम तरह की मूर्तियां देखने के बाद कहा-‘अच्छा यह बताओ। मैं तुम्हारी महंगी से महंगी मूर्ति खरीद लेता हूं तो क्या उसका फल मुझे उतना ही महंगा मिल जायेगा। क्या मुझे भगवान उतनी ही आसानी से मिल जायेंगे।’

ऐसा कहकर वह अपनी प्रेमिका की तरफ देखकर हंसने लगा तो मूर्तिकार ने कहा-‘मैं मूर्तियां बेचता हूं फल की गारंटी नहीं। वैसे खरीदना क्या बाबूजी! तस्वीरें देखने से आंखों में बस नहीं जाती और बस जायें तो दिल तक नहीं पहुंच पाती। अगर आपके मन में सच्चाई है तो खरीदने की जरूरत नहीं कुछ देर देखकर ही दिल में ही बसा लो। बिना पैसे खर्च किये ही फल मिल जायेगा, पर इसके लिये आपके दिल में कोई कूड़ा कड़कट बसा हो उसे बाहर निकालना पड़ेगा। किसी बाहर रखी मांस की मूर्ति को अगर आपने दिल में रखा है तो फिर इसे अपने दिल में नहीं बसा सकेंगे क्योंकि मांस तो कचड़ा हो जाता है पर मिट्टी नहीं।’
लड़के का मूंह उतर गया और वह अपनी प्रेमिका को लेकर वहां से हट गया

यह लघु कथा मूल रूप से ‘दीपक भारतदीप की शब्दयोग-पत्रिका’ पर लिखा गया है। इसके प्रकाशन की कहीं अनुमति नहीं है।
लेखक संपादक-दीपक भारतदीप

Friday, July 18, 2008

कभी फिर अँधेरे में टकराएंगे-हिन्दी शायरी


बरसात की अंधेरी रात में
वह मिले और बिछड़े
तब सोचा था कि
चंद्रमा की रौशनी होने पर
हम उनको जरूर ढूंढ पायेंगे
देखा नहीं था उनका चेहरा
इसलिये जब भी चांद निकलता है
उसमें उनका चेहरा नजर आता है
इंतजार है अब इसका
कभी अंधरे में फिर टकरायेंगे
तभी कोई रिश्ता जोड़ पायेंगे

..................................
दीपक भारतदीप

Friday, June 6, 2008

यौन साहित्य में कोई मलाई नहीं होती-व्यंग्य



किसी भी भाषा में यौन शिक्षा इतनी लोकप्रियता नहीं पाता जितनी चर्चा उसकी की जाती है। दरअसल इस साहित्य का प्रचार प्रसार बढ़ा केवल इसलिये कि अब शादी बड़ी आयु में होने लगी है और जब तक शादी नहीं हो युवा वर्ग इसके प्रति आकर्षक रहता है। इसी वर्ग में पाठक और दर्शक अधिक होते है इसलिये फिल्म, टीवी कार्यक्रम और समाचार पत्र अपने ग्राहक ढूंढते हैं और कुछ लेखक-जिनको यौन और यौवन की जानकारी सामान्य आदमी से अधिक नहीं होती- अपनी रचनाओं के पाठक बनाते हैं।

पिछली बार मेरे एक लेख पर एक ब्लाग लेखक ने बड़ी जोरदार टिप्पणी की थी हालांकि उसने वह लेख पूरा पढ़ा नहीं था। मैंने एक आलेख में लिखा था कि ‘पशु-पक्षियों और अन्य जीवों में यौन संबंध बनाये जाते हैं पर उनको किसी यौन शिक्षा की आवश्यकता नहीं होती।‘ टिप्पणी करने वाले ने लिखा कि ‘कुत्ते बिल्ली भी खाना खाते हैं पर उनको पाक कला की शिक्षा नहीं दी जाती।’
यह टिप्पणी व्यंग्यात्मक थी और उसका जवाब देने का मन होने के बावजूद मैंने नहीं दिया। मेरा वह आलेख मनुष्य की समस्त इंद्रियों के बारे में था। जहां तक आदमी के पाक कला में प्रवीण होने का सवाल है तो यह जरूरी नहीं है कि वह कहीं इसके लिये प्रशिक्षण लेने जाये। लड़कियां अपनी मां को देखते हुए ही सीख लेतीं हैं। अगर पाक कला सिखाने वाले केंद्र न भी हों तो चल जायेगा। कुत्ते बिल्ली इसलिये नहीं बनाते क्योंकि वह अपने मां बाप को ऐसा करते हुए नहीं देखते। मतलब साफ है कि देह में स्थित इंद्रियों के लिऐ किसी प्रशिक्षण की आवश्यकता नहीं है। फिर भी अगर पाक कला सीखने कोई जाता है तो उसमें मूर्खता की गुंजायश कम है। वहां लड़के लड़कियां साथ भी पाक कला सीखें तो कोई बात नहीं है। फिर पाक कला में भोजन और अन्य खाद्य सामग्रियां-जहां तक मेरी जानकारी है-सिखाईं जाती हैं। कम अधिक भोजन बन जाये तो चल जायेगा। नमक मिर्ची कम है तो भी पाक कला केंद्र में चल जायेगा। फिर भोजन तो चाहे जब खाया जा सकता है मगर यौन के लिए रात्रि का समय तय है। भोजन तो आदमी बचपन से लेकर पचपन तक करता है पर यौन संबंध की सीमायें हैं। अगर लोगों के लिए यौन शिक्षा केंद्र खोल दिये जायें और वहां भी भोजन की तरह शिक्षा दी जाये तो क्या हाल होगा? यह बताने की आवश्यकता नहीं है।
यह तो था उनकी बात का जवाब। यौन साहित्य लिखने वाले मानसिक रूप से बीमार होते हैं। यह इसलिये मै कह रहा हूं कि एक बार मैं खुद लोकप्रियता और पैसा प्राप्त करने के लिऐ यौन साहित्य लिखने का प्रयास कर रहा था। वह तो मेरे अध्यात्मिक संस्कार इतने प्रबल है कि चाहे जिस दुव्र्यसन में पड़ जाऊं निकल आता हूं-हां, आजकल तंबाकू से निकलने का प्रयास कर रहा हूं। उस समय की मुझे याद है कि मेरे मन की क्या हालत हो जाती थी? कुछ लोगों ने भ्रम फैला रखा है कि भारत में यौन शिक्षा का अभाव अनेक तरह की व्याधियों का जन्म दे रहा है। सिवाय मूर्खता के यह बातें और कुछ नहीं है। मैं पहले भी कह चुका हूं कि दक्षिण एशिया को उष्णकटिबंधीय क्षेत्र माना जाता है-तेज गर्मी से यहां लोगों में आलस अधिक रहता है और इसलिये उनके आर्थिक विकास पर भी इसका प्रभाव पड़ता है। गरीबी से जूझते लोगो के लिये लंबे समय तक यौन संबंध ही एक मनोरंजन का साधन रहा है। वैसे पश्चिम में कोई कामदेव नहीं हुआ है इसलिये यौन शिक्षा की आवश्यकता पड़ती है पर अपने देश में तो कामदेव पूजे जाते हैं और उनकी कृपा से लोगों की शक्ति अधिक होती है। इसके बावजूद यहां यौन साहित्य इसलिये अधिक प्रचलित हो गया है क्योंकि हमारा सभ्य समाज पश्चिमी शैली अपनाने लगा है। पहले छोटी ही आयु में शादी हो जाती थी और परिवार के लोग ही यौन शिक्षक की भूमिका बखूबी निभा लेते थे। अब बढ़ती शिक्षा के साथ बड़ी आयु में विवाह हो रहा है। फिर उस पर पश्चिम में अविष्कार की गयी चीजें यहां लोगों के लिये दहेज का सामान बन गयी हैं इसलिये चालीस तक की आयु के लड़के-विवाह न होने के कारण वह लड़के ही कहलाते है- उचित मूल्य न मिलने के कारण कुंवारे बैठे रहते हैं तो लड़कियों के पालक भी किसी राजकुमार की तलाश में रहते है और उनकी उमर भी बढ़ती जाती है। अपनी इंद्रियों पर जब बड़े-बड़े ऋषि मुनि नियंत्रण नहीं रख पाते तो आम आदमी की स्थिति ही क्या कही जा सकती है।

ऐसे मे यौन साहित्य वालों की बन आती है। मैंने एक ऐसे नाम को अपने सभी ब्लाग/पत्रिकाओं पर पाठों का पुंछल्ला बनाया जहां लोग यौन साहित्य की तलाश में जाते हैं और एक दो ब्लाग@पत्रिका का मुख ही बना दिया-बाद में नारद और चिट्ठाजगत की वजह से दो जगह से हटा लिया। आजकल मै देख रहा हूं वहां से पाठक आते हैं। उन ब्लाग/पत्रिकाओं पर भी आते हैं जो ब्लागवाणी पर नहीं है। मुझे प्रयोग करने होते हैं तो मैं अपने ब्लाग पर ही करता हूं इसलिये मैंने अनुभव किया कि लोगों की यौन साहित्य की भूख कम नहीं है। शरीर के अंगों के नाम पढ़कर कितने खुश होते है जैसे कोई मलाई खा रहे हों। वह अंग जो चोबीस घंटे उनके साथ हैं फिर भी उनको पढ़कर अपना विवेक खोते हुए भ्रमित होकर ऐसे साहित्य की तरफ जाते हैं। इसका कारण यह है कि बड़ी आयु के युवा वर्ग के लिऐ यौन क्रीड़ा एक रहस्यमय चीज होती है-केवल उन लोगों के लिए जो अनैतिक कामों में नही लगे रहते-और मनोरंजन के नाम पर उसे उनको पढ़ना अच्छा लगता है।

यौन साहित्य भी नंबर एक का कचड़ा है। अकल है नहीं और अंगों के नाम लिखकर अपने आपको श्रेष्ठ समझते हैं। एक दिलचस्प बात यह है कि सभी छद्म नाम से लिख रहे हैं। जो असली नाम से लिख रहे हैं उसमें ऐसा कुछ नहीं होता जिसे यौन साहित्य कहा जाये? ब्लागस्पाट के ब्लाग पर गलती से व्यस्क सामग्री दिखाने की सूचना पर हां लिख देते हैं फिर कहते हैं कि किसी ने चेतावनी लगा दी है। उस दिन एक चर्चा पढ़ी थी। सारे ब्लागर लगे थे उसे सहानुभूति जताने के लिये कि उसके ब्लाग पर तो कोई ऐसी सामग्री नहीं है जो आपत्तिजनक है। सैक्स शब्द ही ऐसा है कि आदमी की अकल पर ताला लगा देता है। जब मैंने पढ़ा तो लिख कर आया कि भाई जरा अपना ब्लाग चेक करो। सैटिंग में जाओ और व्यस्क सामगी पर नहीं लिखो। एक दिन लिख कर आया फिर दूसरे दिल वही चर्चा । भगवान ही जानता है कि इस बहाने प्रचार कर रहे है या भ्रमित है। किसी ने कहा डोमेन ले लो। वह ब्लाग लेखक डोमेन भी ले आया मगर चेतावनी नहीं हटी। अब बताओं जब ब्लाग स्पाट के ब्लाग पर ही डोमेन है तो वह काम तो अपने नियम से करेगा। हो सकता है कि यह डोमेन और ब्लाग का प्रचार हो क्योंकि यह चर्चा केवल ब्लाग लेखकों के पास ही जाती है और वहीं डोमेन के ग्राहक हो सकते हैं। मुझे तो लगा कि सैक्स के नाम से ऐसे ही प्रचार हो रहा है जैसे कभी ब्लाग लिखवाने के लिये ऐसे कथित सैक्स संबंधी ब्लाग लिखे गये। सच क्या है यह मैं नहीं जानता। सैक्स शब्द ही ऐसा है कि अच्छे भले आदमी का दिमाग काम करना बंद कर देता है।

आशय यह है कि जिनके लिये वास्तविक यौन संबंध कठिन है वही ऐसे यौन साहित्य के चक्कर में पड़कर अपना समय और बुद्धि नष्ट करते हैं। मगर किया क्या जाये? लोगों ने स्वयं अपनी यूवावस्था में जो आनंद उठाया पर एक उमर के बाद भूल गये और अपने बच्चों की मन की स्थिति पर दृष्टिपात नहीं करते। अपनी सामाजिक स्थिति बनाये रखने के लिए दहेज की रकम कम करने के लिए तैयार नहीं होता। सो समाज में ऐसे युवाओं का प्रतिशत बढ़ रहा है जो भ्रामक साहित्य का शिकार हो जाता है। हैरान तो तब होती है जहां यौन साहित्य की भनक हो वहां लोग ऐसे दौड़े जाते है जैसे कि मलाई मिल रही हो। वही हाल लेखकों और प्रकाशकों का भी है। वह सामग्री प्रचार भी ऐसे धीमे और प्रभावी स्वर में करते है जैसे मलाई बेच रहे हों। यौन साहित्य हो यौवन साहित्य इसकी आवश्यकता इतनी नहीं है जितनी बताई जाती है। फिर अंतर्जाल पर लिखने से क्या फायदा यहां तो ऐसी तस्वीरें वैसे ही खुलेआम उपलब्ध हैं जिनको कोई हिंदी ब्लाग लेखक शायद अपने ब्लाग पर दिखाना चाहे। मैंने जब से अपने ब्लाग/पत्रिकाओं के लिए फोटो छांटने का काम शुरू किया है तब से ऐसी तस्वीरे देखकर मेरा मन भी विचलित हो जाता है कि आंखें बंद कर अगले पृष्ठ के लिए क्लिक कर देता हूं। वह लोग अगर सोचते हैं कि अगर इस तरह गंदी गालियां लिखकर हिट हो रहे हैं तो सोचते रहें। वैसे हिट होने या धन कमाने का अर्थ यह कदापि नहीं है कि उनके पाठक अधिक है क्योंकि यहां दस पाठक भी इतने ताकतवार है कि वह हजार का आंकड़ा पार लगा सकते है-ऐसा अनेक ब्लाग लेखक अपने पाठों में लिख चुके हैं। बहरहाल जिस नाम के सहारे यहा यौन साहित्य अंतर्जाल चल रहा है वहां अपना बोर्ड भी लगा रखा है और वहां मेरे सारे ब्लाग सत्साहित्य के साथ मौजूद हैं। इसमें संदेह नहीं है कि वहां पाठक् अधिक आते हैं पर संभव है कि जब उनको उत्कृष्ट साहित्य-मेरे कुछ ब्लाग लेखक मेरे साहित्य को भी इसी श्रेणी में रखते हैं इसलिये लिख रहा हूं-पढ़ने को मिल जाये तो वह उसकी तरफ मुड़ जायें। मेरा मानना है कि यौन साहित्य से अधिक सत्साहित्य पढ़ने वालों की संख्या अधिक है।

Monday, May 5, 2008

कुछ लोगों को वाकई हैं यौन शिक्षा की जरूरत-हास्य व्यंग्य

कभी कभी तो लगता है कि वाकई इस देश के लोगों का यौन शिक्षा की आवश्यकता है। खासतौर से उन लोगों को जो यौन पर कहानियां लिखकर कुछ करना चाहते हैं। अगर उन लोगों की कहानियां देखीं जायें तो ऐसा लगता है कि सब कुछ ठीकठाक होते हुए भी उनमें यौन शिक्षा का अभाव है।

जब मैं जेम्स हेडली का उपन्यास पढ़ता था तब मेरे मित्र मुझे ऐसी कहानियां किताबें पढ़ने की सलाह भी देते थे जिनमें कथित रूप से यौन कहानियां होतीं थीं। कुछ ने ऐसी किताबें मुझे दी भी। मैं उनको पढ़ता पर मुझे मजा नहीं आता था। मेरे मित्र इस पर हंसते थे पर उनमें से कोई भी लेखक नहीं बन पाया और आज जब मेरा लिखा कहीं पढ़ते हैं तो उसकी प्रशंसा करते हैं। एक बार मेरे दिमाग में भी ऐसा विचार आया तब सोचा कि ऐसी पत्रिकाओं में अपनी रचना भेज कर अपना नाम कमाने का प्रयास करूं। इसलिये कुछ ऐसी कहानियां लिखने का प्रयास किया जो लिखते समय ही मेरी देह में उत्तेजना भर देतीं थी। कोई रचना पूरी नहीं हुई पर जितनी लिखता फिर उनको नष्ट कर देता। अगर अपनी इन रचनाओं के साथ ऐसा व्यवहार न करता तो उसे रखता कहां? घर में किसी के हाथ लग जाती तो हालत खराब होती। इस विषय में अधिक लिखने का प्रयास नहीं किया पर जिनको लिखते देखता हूं उन पर मुझे दया आती है।

आप जानना चाहेंगे क्यों? उस समय कोई साहित्यक व्यंग्य या कहानी लिखता तो मन प्रफुल्लित होता था पर ऐसी देह हो उत्तेजित करने वाली रचना शरीर को निचोड़ कर रख देतीं थीं। फिर कागज फाड़ कर फैंक देता और जब अपने अंदर अवलोकन करता तो लगता था कि उसमें सारे तत्व मृतप्राय पड़े हुए हैं। इंद्रिय भारी तनाव में हैं और जैसे कोई भारी अपराध कर दिया हो।
हां, यह मजेदार बात है कि मेरी उन रचनाओं में भी शरीर के अंगों का जिक्र नहीं होता बल्कि कुछ ऐसी कहानियां होतीं कि अगर आज भी उनको थोड़ा सात्विक रूप दूं तो मुझसे कोई यह नहीं कहेगा कि वह कोई बेकार रचना है। एक दो व्यंग्य तो ऐसे भी थे जो मैने अपने मित्रों को इस शर्त पर पढ़ने के लिये दिये कि वह किसी को इस बारे में बतायें नहीं, तो उनका कहना था कि मुझे उनको कहीं छपने के लिये भेजना चाहिए क्योंकि उसमें ऐसा वैसा कुछ नहीं है जिसमें अश्लीलता हो पर कहीं न कही वह उत्तेजना पैदा करने वाली थीं, यह भी एक सत्य है।

अंतर्जाल पर मैंने देखा है कि कुछ लोग ऐसे ब्लाग बना कर देह के अंगों की क्रियाओं को खुलेआम लिख रहे हैं। मैं उनको रुकने के लिये नहीं कर रहा क्योंकि जिन यौन कहानियों को वह लिख रहे हैं उनकी आयु अधिक नहीं होती क्योंकि हमारे देह की जितनी भी इंद्रिय उनको एक समय शिथिल होना ही होता है। आंखें देखते-देखते थक जाती हैं, पेट भरा हो तो रोटी और पानी भी विष लगते हैं। हमारा यह मन किसी भी समय एक इंद्रियों के साथ अधिक समय तक नहीं रहता। शायद व्यंजना विधा में कही जा रही बात किसी के समझ में नहीं आये तो स्पष्ट कर दूं कि सुबह का समय भक्ति का, दोपहर का कर्म का, सायंकाल का विश्राम, मनोरंजन और काम का और रात्रि का समय मोक्ष (निद्रा का ) के लिये होता है। मन इंद्रियों से अलग भी बहुत कुछ देखना चाहता है और उसके लिये संगीत, साहित्य और सत्संग आदि जैसे विषय उसे संतुष्ट कर पाते हैं। जो ऐसी वैसी कहानियां लिख रहे हैं उनका लिखा इस मनोरंजक श्रेणी में नहीं आता।

ऐसी ही कहानियों के लेखक की चर्चा मैंने एक दो ब्लाग पर पढ़ी थी जिसे अंतर्जाल के लोग इस बारे में उनको मशहूर बताते हैं। मैने उसका नाम कभी नहीं सुना। दिल्ली के आसपास ऐसे अनेक प्रकाशक और लेखक हैं पर किसी की भारत में ख्याति नहीं है। हमारे बीच के ब्लाग लेखक को पता होना चाहिए कि हिंदी बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के अलावा मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ जैसे विशाल प्रदेशों मे भी ं प्रचलित है-दक्षिण भारत में भी अब हिंदी अपने पैर फैला चुकी है- और वहां तक उनके द्वारा बताये गये लेखकों की कोई पहचान नहीं पहुंची है। हो सकता है कि उत्तरप्रदेश, बिहार और दिल्ली के आसपास के प्रदेशों में कुछ ऐसे लेखक हों जो ऐसी कहानियों के लिये विख्यात हों पर उसका मतलब पूरी देश में प्रसिद्ध होना नहीं है-कुछ ब्लाग लेखकों अपनी यह भ्रम दूर कर लेना चाहिए।
कुल मिलाकर अगर कुछ लोगों को यह गलतफहमी है कि इससे ख्याति प्राप्त करे लेंगे तो अपने भ्रम का निवारण करें। एक मजेदार बात यह है कि यह सब लोग छद्म नामों से लिखते हैं और ख्याति मिलेगी तो भी उनको अपने असली नाम से उपयोग नहीं कर पायेंगे। वैसे मैने पहले ही कहा था कि मेरा इरादा किसी को रोकने या विरोध करने का नहीं है पर अगर मेरी बात से कुछ लोग अगर विचार कर अच्छी कहानियां लिखने के लिये मुड़ते हैं तो इसमें बुराई क्या है? वैसे भी उनकी कहानियां देखकर मुझे लगता है कि उनको यौन शिक्षा के लिये किसी अमेरिकी विशेषज्ञ की किताब पढ़ना चाहिए क्योंकि उनकी रचना फूहड़ लगती हैं। अगर कुछ उनमें रोमांच हो तो हम पढ़ लें, मगर अफसोस उनको पता ही नहीं के यौन पर रोमांचक और दिल को वास्तव में प्रसन्न करने वाली कहानियां कैसे लिखीं जातीं है।

transletin in inglish by googl tool
--------------------------------------
Sometimes, it is sure that the people of this country's sex education is needed. Especially those who want some written stories on sex. If those stories be seen, it looks like everything is right, the lack of sex education among them.

When I read the novel of James hadlee was my friend when I read books such stories also give the advice which were allegedly to have sex stories. There has also given me some books. I read them I do not relish coming. My friends laugh at any of them had not become a writer when I wrote today, and found much to admire its read. It is also a time in my mind the thought that the idea of such magazines in the creation of an attempt to send his name to earn them. So some tried to write stories that the time to write all over my body let up in the excitement. Was not completed as the creation of a writing again destroyed them. If his work with such behaviour of these, it does not matter where? In the hands of a house, took the bad condition. The subject did not try to write more of those on whom I am writing to see compassion comes.

You would like to know why? At that time the story or write a satire laugh was on the mind of such a body be created to stimulate the body to let her put the squeezes. The paper gives फैंक and tore the inside of your review when it does, it was all the elements of the dead are lying. And a heavy sense of tension such as a heavy crime has become.
Yes, it is interesting that my work in the body's organs but does not mention that if some of the stories are still give them a little sattvik as the one I will say that he is not a waste created. There was also a two-satire, which I read your friends on the condition that he have for anyone not know about it, he says, was that I should send them elsewhere for Special do so because it is not something which Pornography has not said much of the excitement that was generated, it is also a fact.

I see that some people on a Blog by making the body's organs functioning of the public are writing. I do not stop them doing it because of the sex stories to their age are writing more because of our body does not sense them as it is a time to be lazy. Given the eyes - are tired look, stomach full of food and water, poison even begin. It is our mind at any time one senses with more time does not live up to. Perhaps in the mode vyanjana being said, do not understand a thing clear to me that, come the morning devotional time, the object of the afternoon, the rest of the evening, entertainment and night-time work and salvation (of sleep) is for Is. Different from the mind senses something more for him and wants to see music, literature and Satsang subject etc. are able to satisfy it. That such stories are writing their written does not appear in this entertaining series.

The author of such stories I have discussed a two-Blog, which was read out on the people of about them famous show. I never heard his name. Delhi around a number of publishers and authors are not on anyone's reputation in India. Author of Blog between us should know Hindi in Bihar, Uttar Pradesh, besides Delhi and Madhya Pradesh, Rajasthan and Chhattisgarh, such as California also is prevalent in the vast territories - now in Hindi in south India has already spread his legs - and there until his The authors of the report were not reached any identification. It is possible that Uttar Pradesh, Bihar and Delhi in the vicinity of some authors who are famous for such stories are on the means to be famous in the whole country is not - some of his Blog writers should take away the confusion.
Overall, if some people misunderstood the reputation that it will receive the prevention of their confusion. This is an interesting thing is that all the pseudo names and write them to your reputation will still not be able to use the real name. Although I already said that my intention was to prevent any protest or not to talk to me if some of the people if a good idea to write stories for turning evil, what is it? Even though their stories makes me think that sex education for them, a U.S. expert should read the book, because their creation slovenly appear. If some of them, we read romance, but regret they did not address the sexual adventures of the heart and really pleased with how stories are written.

Monday, April 14, 2008

क्रिकेट में अब वह रोमांच नहीं रहा

कानपुर में कल खत्म तीसरे टेस्ट मैच को देखकर तो ऐसा लगता है कि खिलाड़ी अब पांच दिवसीय मैचों में भी ट्वंटी-ट्वंटी जैसा खेलने चाहते हैं। पिच बहुत खराब थी या उस पर खेला नहीं जा सकता है यह केवल एक प्रचार ही लगता है। इसी पिच पर लक्ष्मण और गांगुली जमकर खेले और शायद इसलिये कि उनको अब इसका आभास हो गया है कि ट्वंटी-ट्वंटी के चक्क्र में रहे तो इससे भी जायेंगे। बाकी खिलाडी तो इसी चक्कर में है कि अब ट्वंटी-ट्वंटी का समय आ रहा है और उसके लिये इन्हीं टेस्ट मैचों में ही प्रयास किये जायें तो अच्छा है। चाहे कितनी भी सफाई दी जाये पर तीन दिन मे चार परियों का होना इस बात का प्रमाण है कि खिलाडि़यों में अब पिच पर टिक कर बल्लेबाजी करने की धीरज समाप्त हो गया है।
मैने यह मैच नहीं देखा। कल ऐसा लगा रहा कि भारत जीत रहा है तब काम से चला गया। जिस तरह राहुल द्रविड़ और गांगुली को खेलते देखा तो यह लगा कि पिच कैसी भी हो बल्लेबाज पर भी बहुत कुछ निर्भर होता है। संभव है कि अब ट्वंटी-ट्वंटी की जो प्रतियोगिता हो रही है उसके लिये कुछ खिलाड़ी तैयारी कर रहे हों और जिनको वहां पैसा कमाने का अवसर नहीं मिला हो वह इस प्रयास में रहे हो कि ट्वंटी-ट्वंटी के किसी प्रायोजक की नजर उस पर पड़ जाये। भारत जीत गया इससे कुछ लोगों को बहुत तसल्ली हो गयी होगी क्योंकि पिछले टेस्ट मैच में कुछ लोग भारत की हार पर रुआंसे हो गये होंगे। कुछ मिलाकर अब क्रिकेट के प्रशंसकों के दायरा सिमट रहा है और मुझे नहीं लगता कि इसकी किसी को फिक्र है। राष्ट्रीय भावना को इस खेल से जोड़ने का कोई मतलब नहीं रहा क्योंकि अब तो विदेशी खिलाड़ी भी इसमें कुछ देश के खिलाडियों के साथ मिलकर अपनी टीमों का मोर्चा संभालेंगे। भारत के संवेदनशील लोगों को यह गवारा नहीं होगा पर यह भी सच है कि आर्थिक उदारीकरण के इस युग में यह सब तो चलता रहेगा।
1983 में विश्व कप जीतने पर ही भारत में एकदिवसीय क्रिकेट मैच लोकप्रिय हुए थे और उसका कारण था कि लोगों में राष्ट्रप्रेम का भाव जाग उठा था। अब भले ही क्रिकेट में पैसा अधिक हो गया है पर उसका जो नया रूप सामने आ रहा है उसे देखते हुए उसमें ऐसी कोई भावना रखना अपने आपको धोखा देना होगा। हम जैसे लोगों के लिये तो अब भावनात्मक रूप से इस खेल में जुड़ना मुश्किल है जो हर बात में कुछ रोमांच तो चाहते हैं पर उसके साथ अपने क्षेत्र, प्रदेश और राष्ट्र की भावना की संतुष्टि चाहते हैं। अब तो इस खेल के साथ वही लोग जुड़ेंगे जो शुद्ध रूप से मनोरंजन तथा आर्थिक फायदे चाहते हैं।

Wednesday, April 2, 2008

मयखाने से जब निकले थे-हिन्दी शायरी

मयखाने से जब निकले थे
आखिरी बार
तब सोचा न था कि अब
यहां फिर कभी नहीं हम नहीं आयेंगे
अब भी देखते हैं राह पर चलते हुए
मयखानों की तरफ
पर अस्पताल जाने के डर से
मूंह फेर जाते हैं
घर में रखी आधी बोतल देखकर भी
डर जाते हैं
मन में आते ही कब पी जायेंगे
पता नहीं कब मय के डर के मुक्त हो पायेंगे

Monday, March 31, 2008

इसलिए आत्मकथा नहीं लिखते-व्यंग्य

बरसों पहले कृश्न चंदर का उपन्यास देख ‘एक गधे की आत्मकथा’। पूरा नहीं पढ़ा क्योंकि उसमें गधे का बोलना-चालना समझ में नहीं आ रहा था। मैंने अपने जीवन में पढ़ने की शूरूआत पंचतंत्र की कहानियों और रामचरित मानस से की है इसलिये मुझे कई ऐसे उपन्यास भी नहीं समझ में आते जो बहुत प्रसिद्ध हैं। हां, ‘स्वर्णलता’ मेरा प्रिय उपन्यास है। बंगाली भाषा में लिखे गये इस उपन्यास का हिंदी अनुवाद मैने पढ़ा और मुझे बहुत पंसद आया जिन लोगों ने इसे पढ़ा होगा वह समझ सकते हैं कि वह मुझे क्यों पसंद आया। मुझे संघर्ष करने वाले पात्र पसंद है और वह भी जब कहीं न कहीं विजेता होते हैं। कृश्न चंदर के उस उपन्यास को मैने अपने बचपन में पढ़ने की बहुत कोशिश की पर नहीं पढ़ सका। हां, तब ख्याल आता था कि अगर जिंदगी में अच्छा लेखन नहीं कर पाये तो आत्म कथा जरूर लिखेंगे।

अभी भी कई बार ख्याल आता है कि आत्मकथा लिख डालें पर होता यह कि हमें उस उपन्यास की याद आ जाती है और तब सोचते हैं कि उसमें लिखें क्या? उसका शीर्षक क्या लिखे? कहीं न कहीं तो लिखना पड़ेगा कि आत्मकथा। अपना नाम लिखें या मेरी आत्मकथा लिख ही काम चलाये। मुख्य मुद्दा तो है उसमें लिखने वाली संभावित सामग्री। हम उसमें लिखेंगे तो अपने तन और मन पर जो बोझ उठाते हुए ही दिखेंगे। हमारी जिन्दगी भी मस्खरी से कम नहीं रही। लिखने की दृष्टि से भी अपनी भाषा शैली कृश्न चंदर जैसी नहीं हो सकती। वैसे तो ब्लाग लेखक के रूप में कोई नाम नहीं है और लेखक के रूप में भी कोई पहचान नहीं है पर मान लीजिये कोई थोड़ा बहुत नाम पढ़कर किताब ले भी तो वह कहेगा यह तो आदमी की कम गधे की आत्मकथा अधिक लगती है। अपने तन और मन पर इतना बोझ तो कोई गधा ही उठा सकता है। इतना अपमान सहन करने की ताकत तो केवल गधे में ही होती है। ऐसी बहस तो केवल तो कोई गधा ही कर सकता है। एक के बाद एक गल्तियां तो कोई गधा ही कर सकता है।

हम खुद बदनाम हों तो कोई बात नहीं है पर अगर हमने वाकई उसमें कई सच लिखे तो कई ऐसे लोग बदनाम हो जायेगे जिनके मूंह पर हमने कभी उनकी मूर्खताऐं और बेईमानियां उनके मूंह पर नहीं कही। आदमी दूसरे को धोखा देता है या खुद खाता है इस प्रश्न की खोज अगर हमने अपनी आत्मकथा में दिखाई तो ऐसे लोगों पर कीचड़ के छींटे गिरेंगे जिनको वह हमसे छिपाने की आशा करते हैं। जीवन के सत्य के साथ भी बहूत लोग जीते हैं यह हमने देखा है पर अधिकतर लोग बनावटी जिन्दगी जीते हैं। अपने भ्रम को दूसरे शिक्षा और संस्कार के नाम पर थोपते हैं। चारों तरफ जीवन का ज्ञान देने वाले लोग अपने जीवन में जिस अज्ञान के अंधेरे में रहते हैं उसे देखकर उन पर कभी हंसी तो कभी तरस आता है। हमारे आसपास अपने जीवन के झंझावतों में फंसे लोग यह आशा तो करते हैं कि हम उनकी मदद करें पर उनकी शर्तों के अनुसार। हमने देखा है कि हमने ही दूसरों की शर्तें मानी पर हमारा अवसर आया तो अपनी शर्तें थोपीं फिर भी वैसी मदद भी नहीं की जैसी हमने अपेक्षा की थी।

मतलब यह कि अपनी आत्मकथा लिखने से अच्छा है कि किश्तों में कहानियों और व्यंग्यों में अपनी बात कहते रहें। इतनी बड़ी किताब लिखें और फिर अपने पैसे लेकर प्रकाशक ढूंढें और इस बात की कोई गारंटी नहीं कि कोई उसे पढ़ेगा। हमारे एक मित्र से जब हमने आत्मकथा लिखने की बात की तो वह बोला-‘‘अभी तुम अपने व्यंग्यों में हम पर बहुत फब्तियां कस जाते हो और किताब में भी कोई अपनी गल्तियां थोड़े ही लिखोगे हमारे ऊपर ही सब लिखोगे। मत लिखो क्योंकि अपने को जितना सही साबित करने की करोगे उतना ही झूठे माने जाओगे। अपनी रचनाओं में तुम अपनी चर्चा नहीं करते इसलिये कोई तुम्हारे नाम से अधिक चर्चा नहीं करता पर आत्मकथा में सब तुम्हें झूठा ही समझेंगे।’’

सो तमाम विचार कर हमने आत्मकथा लिखने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया।

Monday, March 17, 2008

अपनी जिन्दगी की नैया पार लगायेंगे-कविता

जिन कागजों पर लिखे शब्दों से
बहकता है ज़माना
ढूँढता है लड़ने का बहाना
हम उन्हें नहीं पढ़ पायेंगे
अपनी जिन्दगी अपने ही शब्दों से सजायेंगे
ऐसी किताबों पर यकीन जताते लोग
जो खुद कभी पढ़ और समझ नहीं पाते
मतलब समझने के लिए सयानों के
घर के दरवाजे खटखटाते
अपनी अक्ल गिरवी रख आते
हम अपने यकीन के चिराग खुद ही जलायेंगे
अपनी जिन्दगी में रौशनी के लिए सब
किसी और से दियासलाई मांगते उधार
जैसे भलाई का होता हो व्यापार
कोई खरीदता है सिर झुकाकर
कोई देता हैं आकाश से लाकर
तय कर लो अपने यकीन से
अपनी जिन्दगी की नैया पार लगायेंगे
------------------------------------

Sunday, March 2, 2008

इश्क और बजट-हास्य कविता

लिखते-लिखते लव हो गया
दिखते-दिखते हो गयी लड़ाई
लिखने में आशिक ने किये थे
ढेर सारे वादे
जीवन भर सुख से रहने के इरादे
पर मार गयी सब महंगाई
इश्क में कौन बजट की तरफ देखता है
साथ-साथ रहने पर आती है
जीवन की सच्चाई
------------------------

इक तरफा इश्क के शिकार
आशिक ने लिखा
''तुम मेरे को अपना बना लो
जीवन भर मजे कराऊंगा
जो भी कहोगी खरीद लाऊंगा
ऐसी कोई और मिलेगा तुम्हें साथी नहीं
तुम्हें घुमाने के लिए हवाई जहाज भी ले आऊँगा''

लौटती डाक से जवाब आया
''कभी अखबार में बजट पढ़ते हो या नहीं
खर्च के बहुत सारी मदें तो बताई
पर आय का कोई जरिया भी तो बताया होता
कि 'यहाँ से कमाकर लाऊँगा''
--------------------

Thursday, February 28, 2008

अंतर्जाल है बहुत बड़ा मायाजाल-हास्य कविता

आया फंदेबाज और बोला
''क्या दीपक बापू लिखते हुए थकते नहीं हो
इस दुनिया में क्या हो रहा है तकते भी नहीं
अरे कहाँ अंतर्जाल पर
ब्लोग लिखते जा रहे हो
लोग नाम, नामा, इनाम और सम्मान
बटोरते हुए मशहूर हो जायेंगे
तुम जैसे तकते रह जायेंगे
हाथ घिसते रहोगे, पर लोगों तक नहीं पहुंच जायेंगे

टोपी पहनते हुए कहैं दीपक बापू
''यह है अंतर्जाल
बहुत बड़ा मायाजाल
और एक इंद्रजाल
यहाँ केवल नाम नहीं चलेंगे
जो जलाएगा शब्दों को दीपक की तरह
उसकी रौशनी में उनके नाम ही चमकेंगे
यहाँ बडे-बडे नाम नहीं चलेंगे
कर सकते हैं जो गागर में सागर की तरह
शब्दों के संजोने का काम
उनके ही डंके यहाँ बजेंगे
इनाम तो आखिर अलमारी में ही सजते
पर यहाँ शब्दों में भर देंगे चमक
उनके नाम ही आकाश में तैरेंगे
नाम तो होगा बहुतों के पास तिजोरी में
पर जिनके शब्दों में होगी सोने की चमक
वही यहाँ साहित्य के साहूकार बनेंगे
लिखीं गईं किताबें पडी रहतीं हैं कबाड़ में
पर यहाँ सभी शब्द अलग-अलग
किताब की तरह खुले में सांस लेते रहेंगे
उनकी सांस तब भी चलेगी
जब हम शवासन में आ जायेंगे
रोज करते हैं नये प्रयोग
तकनीकी श्रेणी के नहीं है तो क्या
कभी इसके भी विशेषज्ञ कहलायेंगे
जो बाजार में सजते
वह शब्दों के खेल नहीं समझते
जो समझते हैं वह सबसे बचते हुए
बस रोज लिखते जायेंगे
उनको नाम, नामा, इनाम और सम्मान
कहीं भी न मिले
पर बाद में उनके नाम पर दिए जायेंगे
यह अंतर्जाल बहुत बड़ा मायाजाल
चंद शब्द लिखकर जो
फंसेंगे माया के चक्कर में
वह यहाँ कभी विजेता नहीं कहलायेंगे
---------------------------------------

Sunday, December 30, 2007

बाजार के बजते ढोल

कहते हैं कि तौल-मोल के बोल
पर जमाने को लग गई है
ऐसी नजर कि
अब बिना भाव-ताव किये कोई
नहीं रहा अपनी जुबान से बोल
जहाँ तक कान जाते हैं
सुनाई देते हैं
बाजार के बजते हैं ढोल
कोई कहता यह खरीदो
कोई कहता यह पुराना बेच दो
सौदे किये जाते हुए और बेचने वाले मचाते शोर
ताकि खुल न जाये पोल
--------------------------------


अपने मन में है बस व्यापार
बाहर ढूंढते हैं प्यार
मन में ख्वाहिश
सोने, चांदी और धन
के हों भण्डार
पर दूसरा करे प्यार
मन की भाषा में हैं लाखों शब्द
पर बोलते हुए जुबान कांपती है
कोई सुनकर खुश हो जाये
अपनी नीयत पहले यह भांपती है
हम पर हो न्यौछावर
पर खुद किसी को न दें सहारा
बस यही होता है विचार
इसलिए वक्त ठहरा लगता है
छोटी मुसीबत बहुत बड़ा कहर लगता है
पहल करना सीख लें
प्यार का पहला शब्द
पहले कहना सीख लें
तो जिन्दगी में आ जाये बहार
-----------------

यह रचनाएँ जरूर पढ़ें

Related Posts with Thumbnails

हिंदी मित्र पत्रिका

यह ब्लाग/पत्रिका हिंदी मित्र पत्रिका अनेक ब्लाग का संकलक/संग्रहक है। जिन पाठकों को एक साथ अनेक विषयों पर पढ़ने की इच्छा है, वह यहां क्लिक करें। इसके अलावा जिन मित्रों को अपने ब्लाग यहां दिखाने हैं वह अपने ब्लाग यहां जोड़ सकते हैं। लेखक संपादक दीपक भारतदीप, ग्वालियर

यह रचनाएँ जरूर पढ़ें

Related Posts with Thumbnails

विशिष्ट पत्रिकाएँ