यूं तो सभी पल गुजर जाते
पर कुछ दिल में समा जाते
मिलते हैं इस जिन्दगी के सफर में बहुत लोग
अपना मुकाम आते ही बिछड़ जाते
पर कुछ चेहरे
दिल की नजरों में जगह
हमेशा के लिए बना जाते
तारीख तो रोज बदल जाती हैं
पर कुछ तारीखे को हम
कभी नहीं भुला पाते
देखते हैं सब
सुनते और बोलते ढेर सारे शब्द
पर यादों में बसते हैं वही
जो हमारे दिल को छू पाते
--------------------------
Monday, 24 March, 2008
यादों में बसते हैं वही-हिन्दी शायरी
Labels:
bharatdeep,
hasya kavita,
hindi kavita,
भारतदीप,
मस्ती,
शब्द,
शेर,
सन्देश,
समाज,
साहित्य
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



0 comments:
Post a Comment